लाइव न्यूज़ :

प्रेमी ने पूर्व प्रेमिका पर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी-चाकू से किया वार, हत्या के बाद खुद भी खाया जहर

By आकाश चौरसिया | Updated: November 27, 2023 11:33 IST

पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका को हाईवे पर रोककर कुल्हाड़ी और चाकू से वार किया। इसके बाद उसे जब अस्पताल पहुंचाया गया, तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। वहीं, प्रेमिका पर हमले के बाद प्रेमी ने खुद भी जहर खा लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेमी ने पूर्व प्रेमिका पर कुल्हाड़ी और चाकू से किया वारहत्या करने के बाद खुद भी खाया जहरएक्स बॉयफ्रेंड भी सीएचसी केंद्र पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मृत किया घोषित

लखनऊ: कानपुर के बिल्हौर से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां, नाराज चल रहे प्रेमी ने दिनदहाड़े अपनी 20 वर्षीय प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर जहर खाकर अपनी जान दे दी। यह घटना रविवार को तब घटित हुई, जब जीटी रोड हाईवे पर महिला अपने जीजा और उसके बेटे के साथ बहन के घर जा रही थी।  

आधिकारी की मानें तो जैसे ही वे राणा फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी सुरेश कुमार जिसकी उम्र 26 है वो अपनी बाइक से पहुंचा और उनसे टकरा गया, जिससे वे सड़क पर गिर गए। इसके बाद शन्नो के पूर्व प्रेमी ने उसे मुक्का मारना शुरू कर दिया और फिर उस पर कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर दिया। इस गंभीर वार से उसके चेहरे पर चोट आई और चाकू लगने से गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें पहुंची। 

गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, खबरों की मानें तो उसके जीजा और भांजे को भी इस घटना के दौरान चोट पहुंची हैं।  

बाद में, जब पुलिस ने सुरेश की तलाश शुरू की, तो वह जीटी रोड राजमार्ग के पास पूरा गांव के वन क्षेत्र में बेहोश पड़ा हुआ पाया गया, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। एसीपी अजय द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को भी सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे गंभीर अवस्था को देखते हुए लाला लाजपत राय अस्पताल में पहुंचा गया। फिर बाद में उसकी मृत्यु हो गई। 

डिप्टी कमिश्नर पुलिस, विजय ढुल ने बताया कि गदनपुर के आहर गांव की लव कुश कश्यप की बेटी शन्नो कश्यप हैं। इस दौरान वह अपनी बहन के घर जा रही थी, तभी उनके पूर्व प्रेमी ने उन्हें रोक लिया।

पुलिस की मानें तो पहले वह संबंध में थे, लेकिन बाद में अलग हो गए थे। हालांकि, जब सुरेश को यह पता चला कि महिला की शादी उसके माता-पिता ने तय कर दी है, इसके बाद तो महिला को वह लगातार परेशान करने लगा। पुलिस के मुताबिक, अब वह पीड़ित के परिवार की ओर से दर्ज कराई शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई करेंगे।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशलखनऊup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए