लाइव न्यूज़ :

बिहार में प्रेम प्रसंग के मामले में लड़के को जबरन थूक चटवाया, 6 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 14, 2021 07:32 IST

बिहार में प्रेम प्रसंग के एक मामले में करीब आधे दर्जन से अधिक लोगों ने लड़के को थूक चाटने के लिए मजबूर किया।

Open in App
ठळक मुद्देसभी गिरफ्तार व्यक्तियों ने इस घटना में संलिप्त होने की बात को स्वीकार किया।एससी-एसटी एक्ट कानून की संबंधित धाराओं के तहत 14 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी ।

पटना: बिहार के गया जिले में वजीरगंज थानाक्षेत्र के कढ़ौना गांव में एक लडके को कुछ व्यक्तियों के उपस्थिति में थूक चटवाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा मंगलवार को देर शाम जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 12 अप्रैल की दोपहर गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सरकारी मोबाईल के व्हाट्सऐप पर एक वीडियो क्लिप प्राप्त हुआ जिसमें नजर आ रहा है कि एक लडके को कुछ व्यक्तियों के उपस्थिति में थूक चटवाया जा रहा है।

गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में जांच के बाद पाया गया कि उक्त वायरल वीडियो कढ़ौना गांव का है जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों को चिन्हित कर गांव से छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों ने इस घटना में संलिप्त होने की बात को स्वीकार किया।

इस संबंध में वजीरगंज थाना में 12 अप्रैल को भादंसं, आईटी कानून और एससी-एसटी एक्ट कानून की संबंधित धाराओं के तहत 14 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी । शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गठित एसआईटी की छापामारी जारी है।

जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि एक ही समुदाय के लड़के द्वारा लड़की को भगा कर ले जाने से संबंधित मामला है। दो अप्रैल को गांव के मनोज मांझी (17) अपने ही गॉव एक लडकी (15) के साथ भाग गये थे जिसकी सूचना थाना को नहीं दी गई और चार अप्रैल को दोनों के परिवार वाले लड़का-लड़की को खोज कर अपने गॉव ले आये और गाँव के ही एक पूर्व मुखिया अबलू सिंह उर्फ अभय सिंह के दरवाजे पर ले गये।

अबलू सिंह उर्फ अभय सिंह की अध्यक्षता में पंचायत की गई जिसमें एक व्यक्ति के द्वारा थूक जमीन पर गिरा कर मनोज मांझी से चटवाया गया। जॉच के क्रम अभियुक्त गौतम कुमार के द्वारा बताया गया कि पूर्व मुखिया अबलू सिंह उर्फ अभय सिंह के द्वारा विडियो बनाने का आदेश दिया गया था।

जांच के क्रम में गौतम कुमार का उपयोग किया गया मोबाईल जप्त किया गया है । पुलिस के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उक्त धटना को जातीय रूप देने की कोशिश की जा रही है एवं गलत अफवाह फैला कर तनाव उत्पन्न करने की कोशिश की जा रही है । ऐसे व्यक्तियों को भी चिन्हित कर उनसवों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। 

टॅग्स :बिहारगया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?