लाइव न्यूज़ :

पिता ने डांटा था, इससे कम नहीं हो जाती हत्या के अपराध की गुरुता, हाईकोर्ट ने बरकरार रखी हत्यारे बेटे की सजा

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 29, 2022 13:52 IST

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद निवासी संदीप कुमार ने उच्च न्यायालय में अपील की कि वह अपने पिता की डाँट से भड़क गया था इसलिए इसे गैर-इरादतन हत्या मानी जाए।

Open in App
ठळक मुद्देबॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि बेटा डांटे जाने पर पिता की हत्या नहीं कर सकतापिता-पुत्र में कहीं और काम करने को लेकर हुई थी बहस

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोल्हापुर और शिरडी के एक पुजारी की सजा को बरकरार रखते हुए कहा कि अगर कोई पिता बेटे को डांट रहा है तो यह बात किसी व्यक्ति के हत्या करने का कारण नहीं बन सकती है। ऐसे में हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा आरोपी पर लगाई गई आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा। बता दें कि न्यायमूर्ति विश्वास जाधव और न्यायमूर्ति संदीप कुमार मोरे की पीठ उस्मानाबाद निवासी 29 वर्षीय नेताजी टेली की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसे दिसंबर 2014 में दोषी ठहराया गया था।

क्या है पूरा मामला? 

अभियोजन पक्ष के मामले के अनुसार, नेताजी कोल्हापुर और शिरडी के मंदिरों में पुजारी था। उसके पिता चाहते थे कि वह कहीं और काम करे। ऐसे में दिसंबर 2013 को उसे पिता ने डांटा था और कहा था कि अगर उसने कुछ उचित काम नहीं किया तो वह घर न आए। ऐसे में अपने पिता की डांट से नाखुश नेताजी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। वहीं, जब अपने बेटे के इस व्यवहार पर बुजुर्ग व्यक्ति ने सवाल उठाया तो नेताजी ने चाकू निकालकर अपने पिता पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। 

वहीं, नेताजी ने न्यायमूर्ति जाधव के नेतृत्व वाली पीठ को बताया कि वह हत्या नहीं करना चाहता था, वो उससे हो गया। उसने दावा किया कि वह अपने पिता की डांट से अचानक भड़क गया था। इस प्रकार, उसने तर्क दिया कि उनके कृत्य को गैर इरादतन हत्या के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है, जो कि हत्या के बराबर नहीं है। इस तर्क को ध्यान में रखते हुए न्यायाधीशों ने कहा, "यहां तक कि अगर हम मान लें कि पिता ने अपने बेटे को डांटा था, तो भी यह तर्क किसी की हत्या करने के लिए काफी नहीं है।"

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्टक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी