लाइव न्यूज़ :

Bomb Threat in UP: मऊ रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, काशी एक्सप्रेस कराया गया खाली; VIDEO वायरल

By अंजली चौहान | Updated: January 6, 2026 13:36 IST

Bomb Threat in UP: रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेन को आगे की यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

Open in App

Bomb Threat in UP: उत्तर प्रदेश के मऊ रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को बम धमाके की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा कॉल आया जिसमें जिसमें दावा किया गया कि काशी एक्सप्रेस (15018 डाउन) में बम लगाया गया है। धमकी भरे कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन को खाली कराया और पूरी तरह से तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, कॉल फर्जी निकला। अधिकारियों ने बताया कि कॉल के सोर्स का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही एसपी और एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमें स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस, गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की एक जॉइंट टीम ने यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और सभी कोचों की गहन जांच की गई, जबकि एहतियात के तौर पर प्लेटफॉर्म नंबर एक और आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया।

एसपी एलमारन जी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब 9.30 बजे एक कॉल आया, जिसमें दावा किया गया कि गोरखपुर से मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस में बम है।

उन्होंने कहा, "जैसे ही ट्रेन मऊ स्टेशन पहुंची, यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारा गया और हर कोच की अच्छी तरह से जांच की गई। अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।" उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान एक बैग की जांच की गई, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

एसपी ने कहा, "यह एक फर्जी कॉल लगता है। हमारी सर्विलांस टीम कॉल के सोर्स का पता लगाने के लिए काम कर रही है, और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए जाने दिया जाएगा।

टॅग्स :बमRailwaysउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत