लाइव न्यूज़ :

BJP नेता पर पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, खड़ा हुआ सियासी तूफान 

By भाषा | Updated: November 5, 2018 04:27 IST

बीजेपी सूत्रों ने हालांकि, दावा किया कि आरोप लगाने वाली महिला ने इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी है। इस मामले को लेकर पार्टी नेताओं ने चुप्पी साध रखी है जबकि प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि इस बात की न तो वह पुष्टि कर सकते हैं और न नकार सकते हैं ।

Open in App

उत्तराखंड में एक महिला भाजपा कार्यकर्ता द्वारा प्रदेश संगठन के एक वरिष्ठ नेता पर लगाये गये कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से प्रदेश के सियासी गलियारों में तूफान मच गया है। प्रदेश के पार्टी महामंत्री (संगठन) संजय कुमार पर महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने छह माह पहले उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।

पार्टी सूत्रों ने हालांकि, दावा किया कि आरोप लगाने वाली महिला ने इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी है। इस मामले को लेकर पार्टी नेताओं ने चुप्पी साध रखी है जबकि प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि इस बात की न तो वह पुष्टि कर सकते हैं और न नकार सकते हैं।

हालांकि उन्होंने कहा कि प्रकरण का संज्ञान ले लिया गया है और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जायेगी।

भट्ट ने कहा, ‘‘पार्टी नेतृत्व ने पूरे प्रकरण का संज्ञान ले लिया है और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जायेगी ।' हालांकि, भट्ट ने इस संबंध में औपचारिक शिकायत के अभाव में ज्यादा कुछ कहने से मना कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना के बारे में मैं जो कुछ भी जानता हूं वह अखबारों के जरिये ही पता चला है। चूंकि मामला एक महामंत्री से जुडा है तो नेतृत्व की राय जाने बिना इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा।’’

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तराखण्डयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह