लाइव न्यूज़ :

वाराणसी: PM के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी नेता पर लगा रेप का आरोप, हुए गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 23, 2018 11:35 IST

बीजेपी के भदोही के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कौशाम्बी में निकाय चुनाव के प्रभारी रहे कन्हैला लाल मिश्र पर एक महिला के साथ रेप करने का आरोप लगा है।

Open in App

वाराणसी,23 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक बीजेपी नेता पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। बीजेपी के भदोही के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कौशाम्बी में निकाय चुनाव के प्रभारी रहे कन्हैला लाल मिश्र पर एक महिला के साथ रेप करने का आरोप लगा है।

यह भी पढ़ें: सपा नेता के विवादित बोल, 'महिलाएं ऐसे कपड़े पहनें जो अश्लील ना हो'

खबर के अनुसार नेता पर आरोप है कि पीड़िता को नौकरी दिलाने के बहाने वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन स्थित एक लॉज में बुलाकर मंगलवार की दोपहर में रेप किया।इस घटना की जानकारी महिला ने 100 नंबर पर फोन करके घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद पुलिस पीड़िता और आरोपी दोनों को थाने ले आई। थाने में महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस मामले की जांच में भी जुट गई है।

पीड़िता का आरोप है  कन्हैया लाल मिश्र ने नौकरी दिलाने का वादा किया था। एक अधिकारी से मिलवाने के बहाने उसने इंग्लिशिया लाइन लॉज में बुलाया। आरोप है कि लॉज के कमरे में महिला के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष ने दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें : 23 साल की एक्ट्रेस के साथ गैंगरेप, डायरेक्टर सहित 4 लोगों ने मिलकर ऐसे की हैवानियत

जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को फोन किया और मौके पर पहुंची पुलिस महिला और आरोपी पूर्व जिलाध्यक्ष को थाने ले आई। सिगरा थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर कन्हैया लाल मिश्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?