लाइव न्यूज़ :

बिलासपुरः पत्नी की हत्या के बाद शव के पांच टुकड़े कर पानी की टंकी में छुपाया, पुलिस ने छानबीन कर नकली नोट छापने की मशीन और नोट बरामद किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2023 21:17 IST

बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि शहर के सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर क्षेत्र में सती साहू (28) की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर पानी की टंकी में छिपाने और नकली नोट छापने के आरोप में पवन सिंह ठाकुर (31) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने पानी की टंकी से पॉलिथीन में लिपटा सती के शव के पांच टुकड़े बरामद किया है।शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में था।

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने पत्नी की हत्या के बाद शव के पांच टुकड़े कर पानी की टंकी में छुपाने और नकली नोट छापने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि शहर के सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर क्षेत्र में सती साहू (28) की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर पानी की टंकी में छिपाने और नकली नोट छापने के आरोप में पवन सिंह ठाकुर (31) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने पानी की टंकी से पॉलिथीन में लिपटा सती के शव के पांच टुकड़े बरामद किया है। सिंह ने बताया कि रविवार को एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम को उसलापुर क्षेत्र में पवन सिंह ठाकुर के मकान में नकली नोट छापने और उपयोग करने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जब ठाकुर के घर की छानबीन की तब वहां से नकली नोट छापने की मशीन और नकली नोट बरामद किए गए। सिंह ने बताया कि घर की तलाशी के दौरान पुलिस दल ने महसूस किया कि वहां एक अजीब तरह की बदबू फैली हुई है। पुलिस दल ने जब घर की तलाशी ली तब बाथरूम से लगे एक कमरे में सफ़ेद रंग की एक पानी की खाली टंकी रखी हुई थी।

जब पुलिस दल ने टंकी का ढक्कन हटाया तब उसके भीतर पांच टुकड़ों में पॉलीथीन से लिपटा एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब पुलिस ने ठाकुर से पूछताछ की तब उसने बताया कि वह उसकी (ठाकुर) पत्नी सती का शव है। ठाकुर ने बताया कि छह जनवरी को सुबह करीब छह बजे उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

इसके बाद वह शव को छुपाने के लिए बाज़ार से एक टंकी और क़टर मशीन खरीदकर लाया और उसके हाथ-पैर को काटकर उसे जलाने का प्रयास किया। बाद में जलने से उठी गंध के डर से उसने हाथ-पैर और धड़ को पांच भागों में काट दिया और उसे पॉलीथीन और सेलोटेप से लपेटकर टंकी में छुपा दिया था और वह शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि लगभग 10 वर्ष पहले उन्होंने प्रेम विवाह किया था और उनके दो बच्चे भी हैं। वह अपने परिवार के साथ उसलापुर में किराए के मकान में रहता था, और पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। उन्होंने बताया कि वह उसके नकली नोट छापने के अवैध कारोबार में भी बाधा डालती थी।

उसने बताया कि काम की अधिकता का बहाना कर वह अपने दोनों बच्चों को तखतपुर क्षेत्र स्थित गांव में माता-पिता के पास छोड़ आया था । पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे नकली नोट छापने की मशीन, कटर मशीन और अन्य समान बरामद किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए