लाइव न्यूज़ :

Bijnor minor daughter rape: 1 साल से  17 वर्षीय बेटी से बलात्कार कर रहा था पिता, पत्नी ने किया विरोध तो मारकर भगाया और दिया तलाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2024 12:43 IST

Bijnor minor daughter raped: क्षेत्राधिकारी ने कहा, "जब महिला ने पति का विरोध किया तो वह भाग गया और उसने कथित तौर पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया।"

Open in App
ठळक मुद्दे पिता ने पिछले एक साल से कई मौकों पर उससे बलात्कार किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। 17 वर्षीय बेटी से बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

Bijnor minor daughter raped: बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से एक साल से अधिक समय तक बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया, "पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, क्योंकि उसकी पत्नी ने उस पर अपनी 17 वर्षीय बेटी से बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।" क्षेत्राधिकारी ने कहा, "जब महिला ने पति का विरोध किया तो वह भाग गया और उसने कथित तौर पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया।"

शुक्रवार को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी ने उसे बताया कि उसके पिता ने पिछले एक साल से कई मौकों पर उससे बलात्कार किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और शनिवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

उप्र : विक्षिप्त महिला से बलात्कार के आरोप में युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विक्षिप्त युवती के साथ बलात्कार करने और उसके परिजन पर दरांती से हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, "हमने 25 वर्षीय विक्षिप्त युवती से बलात्कार करने के आरोप में उमेश नामक युवक को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया।

युवती को युवक के कमरे से बरामद किया गया। भागने के प्रयास में उमेश ने युवती के परिजन पर दरांती से हमला कर उसे घायल भी कर दिया।" पुलिस के अनुसार, "उमेश महिला को खाने का लालच देकर अपने कमरे में ले गया।

महिला के परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की और उमेश के कमरे में पहुंचे, जहां से उन्होंने लड़की को बरामद किया।" पुलिस ने बताया कि परिवार के सदस्यों और अन्य स्थानीय लोगों ने उमेश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविधानमंडल का विशेष सत्र 30 अप्रैल को महिला मंत्रियों को मौका देगी योगी सरकार?, यूपी विधानसभा में दिखेगी महिला विधायकों की ताकत! 

क्राइम अलर्टनागपुर में ‘रेडिएशन’ की धमकी, संघ मुख्यालय और स्मृतिमंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ डालने का दावा

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश-गुजरात में 13 लोगों की मौत और कई घायल, सड़क हादसे में गई जान

क्राइम अलर्टसुल्तानगंज में बेनकाब हुआ सियासत और अपराध का गठजोड़, रामधनी यादव की मौत के बाद टेंडर और ठेके को लेकर सियासी जंग?

भारतGanga Expressway: 6 लेन, 594 किलोमीटर और दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी, गंगा एक्सप्रेसवे से बदल जाएगी आपकी ट्रेवल जर्नी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टBihar: भागलपुर में पदाधिकारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में कर दिया ढेर

क्राइम अलर्टबिहार के बेतिया जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को मक्के की खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

क्राइम अलर्टShillong Honeymoon Murder: इंदौर की सोनम रघुवंशी को पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जमानत मिली

क्राइम अलर्टबॉश कंपनी में कार्यरत थीं धनबाद की रहने वाली पूजा दत्त?, बेंगलुरु पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उडे होश, नग्न शव रक्त से लथपथ

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो