लाइव न्यूज़ :

Bijapur Crime News: थाना प्रभारी आकाश मसीह और प्रधान आरक्षक संजय बचे, वाहन के परखच्चे उड़े, नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2024 11:43 IST

Bijapur Crime News: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुटरू-फरसेगढ़ मार्ग पर सोमनपल्ली गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर थाना प्रभारी के वाहन को उड़ाने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देथाना प्रभारी आकाश मसीह और प्रधान आरक्षक संजय सुरक्षित हैं।सोमनपल्ली गांव के करीब पहुंचे तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया।गश्त की जा रही है तथा नक्सलियों की खोज शुरू की दी गई है।

Bijapur Crime News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक थाना प्रभारी के वाहन को उड़ाने की कोशिश की। इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है तथा उसमें सवार थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक सुरक्षित हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुटरू-फरसेगढ़ मार्ग पर सोमनपल्ली गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर थाना प्रभारी के वाहन को उड़ाने की कोशिश की।

इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है तथा उसमें सवार थाना प्रभारी आकाश मसीह और प्रधान आरक्षक संजय सुरक्षित हैं। अधिकारी के अनुसार फरसेगढ़ के थाना प्रभारी मसीह प्रधान आरक्षक संजय के साथ शासकीय कार्य से बीजापुर जा रहे थे और जब वह कुटरू-फरसेगढ़ मार्ग पर सोमनपल्ली गांव के करीब पहुंचे तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया।

उन्होंने बताया कि फरसेगढ़ थाने के पुलिस कर्मियों और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को आज गश्त के लिए इसी क्षेत्र में रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों को घटनास्थल भेजा गया तथा पुलिस कर्मियों को वहां से निकाला गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गश्त की जा रही है तथा नक्सलियों की खोज शुरू की दी गई है।

टॅग्स :Crime Branchनक्सल हमलाNaxal Attack
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

क्राइम अलर्टग्रुप-डी में नौकरी लगा दूंगा, 25 लाख दो?, 25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, दंपति जेसन डिसूजा और लवीना अरेस्ट, न्यायाधीशों के जाली हस्ताक्षर और फर्जी नियुक्ति पत्र जारी?

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टबड़ी बुराई के आगे छोटी भी अच्छी लगने लगती है!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह