लाइव न्यूज़ :

बिहारः मुंगेर जिले में आई दिल दहला देने वाली घटना सामने, युवक ने परिवार के पांचों लोगों का किया मर्डर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 17, 2020 14:55 IST

बिहार: कन्हैया टोला मुहल्ले में अपने घड़ी की दुकान का एग्रीमेंट कागज खो जाने से नाराज युवक ने अपने ही घर के सारे सदस्यों की गला दबाकर हत्या कर दी.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुंगेर जिले में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भरत कुमार केसरी ने आत्महत्या करने की नीयत से लगभग 40 फीट  ऊंचे अपने मकान की छत से कूद गया।

बिहार के मुंगेर जिले में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कन्हैया टोला स्थित गौशाला मार्केट में शिवम सोनम वॉच के मालिक भगत केशरी ने पत्नी आशा देवी और तीन बेटियों 16 वर्षीया शिवरानी, 14 वर्षीय शिवरण, 12 वर्षीया सोनम सहित 90 वर्षीया बूढी मां की गला दबाकर हत्या कर दी. साथ ही चार मंजिला मकान की छत पर से कूद कर खुदकुशी की कोशिश की. आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हैया टोला मुहल्ले में अपने घड़ी की दुकान का एग्रीमेंट कागज खो जाने से नाराज युवक ने अपने ही घर के सारे सदस्यों की गला दबाकर हत्या कर दी. युवक का नाम भरत कुमार केसरी है, जो कुछ दिनों से डिप्रेशन मे था. गुरुवार की देर रात वह घर में सो रही मां सावित्री देवी (95), पत्नी आशा देवी (40) तथा बेटियों शिवानी केसरी (16), सिमरन केसरी (14) व सोनम केसरी (11) की गला दबाकर हत्या कर दी. 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भरत कुमार केसरी ने आत्महत्या करने की नीयत से लगभग 40 फीट  ऊंचे अपने मकान की छत से कूद गया, जिसमें उसे काफी चोटें आईं हैं. उसे सुबह-सुबह लोगों ने कूदते देखा तो लोगों को आश्चर्य हुआ. वह कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था. लोगों ने जब उसे पकड़ा तो उसने रोते हुए कहा कि वह मर जाना चाहता है. 

हालांकि चार मंजिला मकान की छत से छलांग लगाने के बावजूद भगत केशरी बच गया. पुलिस ने भरत केशरी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद लोगों ने जब घर का दरवाजा खोलकर देखा तो हैरान रह गए. बिस्तर पर पांच लाशें बिछी हुई थीं. 

पड़ोसियों ने मामला समझते ही पुलिस को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. छत से कूदने के कारण भरत घायल था जिसका इलाज खड़गपुर अस्पताल में कराया गया है. घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार, थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

वहीं, मकर संक्रांति का त्योहार मनाने के बाद पटना चले जाने के कारण भगत केशरी के बेटे शिवम कुमार की जान बच गई. इंटरमीडिएट का छात्र शिवम पटना में रह कर इंजीनियरिंग की तैयारी करता है. भरत केशरी ने साथ रहने वाले अपने साढू आसनसोल जमुरिया निवासी रतन लाल केशरी के दोनों बेटों को कुछ नहीं किया. साढ़ू का एक बेटा ऋतिक केशरी दुकान में रहता है. जबकि, दूसरा बेटा राजीव उर्फ रौशन केशरी पढ़ाई करता है. 

घटना के संबंध में राजीव उर्फ रौशन केशरी ने बताया कि मौसा दुकान के बॉण्ड पेपर खोज रहे थे और सबसे पूछ रहे थे. किसी को मालूम नहीं रहने के कारण नहीं बता पा रहे थे. 

टॅग्स :हत्याकांडबिहारलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट