लाइव न्यूज़ :

युवाओं ने अपनाया ब्राउन शुगर, चरस और गांजा, बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों से हो रही है सप्लाई!

By एस पी सिन्हा | Updated: December 5, 2021 20:39 IST

पटना के गांधी मैदान थाना की पुलिस ने शनिवार की रात मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Open in App
ठळक मुद्देतस्करों के पास से पुलिस ने ढाई किलो चरस जब्त किया है. बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों की है.पटना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

पटनाः बिहार में शराबबंदी पर सख्ती के बाद नशे के आदि हो चुके युवाओं का झुकाव अब ब्राउन शुगर, चरस और गांजा की तरफ हो गया है. शायद यही कारण कि शराब बेचने वाले कारोबारी भी ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के धंधे में शामिल हो गये हैं.

 

आसाम सहित पूर्वोत्तर राज्यों से जहां गांजा का खेल बडे़ पैमाने पर बिहार आ रहा है, वहीं बंगाल से ब्राउन शुगर बिहार पहुंच रहे हैं.  यहां उल्लेखनीय है कि हाल के महीनों में ब्राउन शुगर के साथ गांजा और चरस के कई तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दो दर्जन से ज्यादा तस्करों और पेडलर को जेल भेजा जा चुका है.

पुलिस की गिरफ्त में आये उन तस्करों में ज्यादातर ने पूछताछ में बताया कि वे नशीले पदार्थ की खेप बंगाल, आसाम आदि राज्यों से लाते हैं और यहां छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेची जाती है. पहले शराब और फिर गांजा और ब्राउन शुगर और अब चरस  की खेप बिहार पहुंच रही है, जो पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है.

बताया जा रहा है कि ब्राउन शुगर, चरस और गांजा ही नहीं, शराब की तस्करी भी बंगाल और झारखंड से हो रही है. इसी कड़ी में पटना के गांधी मैदान थाना की पुलिस ने शनिवार की रात मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकडे़ गए तस्करों के पास से पुलिस ने ढाई किलो चरस जब्त किया है. 

बताया जाता है कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों की है. गिरफ्तार तस्करों में राजस्थान के झुंझुनू का रवि शर्मा और पटना का आसिफ शामिल है. इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पटना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

हाल के महीनों में पकडे़ गये ब्राउन शुगर के तस्करों ने पूछताछ में बताया है कि बंगाल से इसकी बडी खेप मंगवाकर यहां अलग-अलग इलाकों में उसका वितरण किया जा रहा है. उसके बाद इस अवैध कारोबार से जुडे लोग अपने पॉकेट में ब्राउन शुगर की पुड़िया लेकर घूम-घूम कर बेचते हैं.

कुछ अड्डों को भी चिह्नित किया गया है, जहां नशा करने वाले शाम होते ही पहुंच जाते हैं. पुड़िया बेचने वाले वहां पहुंचते हैं और बीएस बोलते ही लोग पैसे देकर पुड़िया ले लेते हैं. उधर, औरंगाबाद जिले में एक बडी कार्रवाई करते हुए एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक ट्रक से 3 क्विंटल 74 किलो गांजा पकड़ा है. दिल्ली नारकोटिक्स टीम की खबर पर पटना एनसीबी ने औरंगाबाद में इस कार्रवाई को अंजाम दिया. एनसीबी पटना की पांच सदस्यीय टीम की इस कार्रवाई में करीब 25 लाख रुपये का गांजा जब्त किया गया है.  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप