लाइव न्यूज़ :

बिहारः महिला टीचर से जबरन बनाया शारीरिक संबंध, शादी के बाद आपत्तिजनक तस्वीरें कीं वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2018 14:56 IST

अरवल थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ‌एक लि‌खित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Open in App

पटना, 22 सितंबर:बिहार के अरवल में सदर प्रखंड के मलहीपट्टी में पदस्थापित शिक्षक सह प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष कुमार अमरेंद्र ने गुरु की गरिमा को कलंकित करते हुए एक शिक्षिका को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इतना ही नहीं, उन्होंने फोटो और वीडियो भी बनाया। 

बताया जाता है कि इसकी जानकारी जब शिक्षिका के घरवालों को हुई तो उन्होंने गुपचुप तरीके से शिक्षिका की अन्यत्र शादी करा दी। बावजूद शिक्षक अपने कारनामों से बाज नहीं आया। शिक्षिका पर दबाव बनाने लगा कि शारीरिक संबंध कायम नहीं करोगी तो आपत्तिजनक हालत में बनाया गया फोटो और वीडियो वायरल कर दिया जायेगा। शिक्षिका जब झांसे में नहीं आई तो फोटो फेसबुक और वाट्सअप पर डाल दिया। इसकी जानकारी जब शिक्षिका के घरवालों को मिली तो उसके भाई ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित सूचना देकर शिक्षक कुमार अमरेंद्र प्रसाद पर कार्रवाई करने की मांग की।

अपने आवेदन के साथ शिक्षक द्वारा फेसबुक पर डाला गया आपत्तिजनक फोटो भी संलग्न किया है। इस मामले को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने गंभीर मानते हुए शिक्षक के परंपरा के विरुद्ध आचरण मानते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया। जिस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अरवल थाना के लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया, जिसकी पुष्टि करते हुए नगर थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है जिसे जेल भेज दिया गया है। मामले की छानेबीन की जा रही है।

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी