लाइव न्यूज़ :

बिहार: चार बच्चों को साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, केवल तीन वर्षीय बच्ची बच पाई, हालत नाजुक

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2019 18:25 IST

बिहार के जहानाबाद में एक महिला ने चार बच्चों समेत ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक तीन वर्षीय मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मानकर चल रही है कि महिला ने पारिवारिक कलह के चलते ऐसा कदम उठाया।

Open in App

बिहार के जहानाबाद जिले में एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. इस हादसे में महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई. वहीं, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायल बच्चे को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला पटना-गया रेल खंड का है. जहानाबाद से एक किलोमीटर दूर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के पास अहले सुबह तीन बच्चे और एक महिला की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली. वहीं, तीन साल की बच्ची गंभीर अवस्था में जख्मी पड़ी हुई थी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुचीं रेल पुलिस ने इस घटना को पारिवारिक विवाद का कारण बताया. वहीं, पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

बताया जाता है कि घरेलू कलह से तंग आकर महिला अपने चार बच्चों के साथ जान देने गई थी. वहीं, शवों की स्थिति ऐसी है कि पहचानना भी मुश्किल हो रहा है.

जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है. सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्‍या में स्‍थानीय लोग पहुंच गए. लेकिन शवों को शिनाख्‍त नहीं हो पाई है. रेल पुलिस शवों की शिनाख्‍त के लिए स्‍थानीय थाने से संपर्क किया है. घटना के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन घरेलू कलह को मुख्‍य वजह माना जा रहा है.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपटनाजहानाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा