लाइव न्यूज़ :

बिहार: सड़क किनारे तीन लोगों के कटे सिर बरामद, जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2019 08:07 IST

पुलिस के अनुसार धड़ का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने निसुबिचक गांव के समीप से सड़क के किनारे खेत में गर्दन से कटे तीन सिर बरामद किए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कटे हुए तीनों सिर अपने कब्जे में ले लिएआशंका व्यक्त की जा रही है कि अज्ञात हत्यारों ने घटना को कहीं और अंजाम दिया है .

बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र से कटे हुए तीन सिर मिलने से सनसनी मच गई है. पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर शुक्रवार को मिले तीन मानव सिर से धड़ गायब हैं. अभी तक किसी की पहचान नहीं हुई है. समझा जाता है कि तीनों की कहीं अन्यत्र हत्याकर सिर यहां लाकर फेंक दिए गए.

ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कटे हुए तीनों सिर अपने कब्जे में ले लिए. कटे हुए सिर में दो युवकों के जबकि एक सिर युवती का है. मिली जानकारी के अनुसार तीनों सिरों को एसिड से जलाया गया है. वहीं एक युवक के गाल पर चाकू से कुरेद कर एएनपी लिखा है.

सभी कटे हुए सिर में नाक और कान भी काटे गए हैं. आशंका व्यक्त की जा रही है कि अज्ञात हत्यारों ने घटना को कहीं और अंजाम दिया है . पुलिस के अनुसार धड़ का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने निसुबिचक गांव के समीप से सड़क के किनारे खेत में गर्दन से कटे तीन सिर बरामद किए हैं.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आसपास के दो किलोमीटर क्षेत्र की गहन तलाशी ली है परंतु इनके धड़ बरामद नहीं किए जा सके हैं. कहीं और की गई हत्या एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा कि तीनों की हत्या कहीं और की गई है और कटे हुए सिर इस इलाके में फेंक दिए गए हैं.

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और जल्दी ही हत्यारों का सुराग पता चल जाएगा. पुलिस आसपास के थानों से भी लापता लोगों की जानकारी जुटाने में जुटी है.

टॅग्स :बिहार समाचारपटनाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह