लाइव न्यूज़ :

बिहार में इंजीनियर चढ़ा निगरानी विभाग के हत्थे, घर से मिला लाखों का कैश और ज्वैलरी, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 16, 2022 19:27 IST

निगरानी विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी कार्यपालक अभियंता हरे कृष्ण प्रसाद के आवास पर छापेमारी की। इस छापेमारी में निगरानी टीम ने इंजीनियर के पास से लाखों रुपये कैश के अलावा करोड़ों रुपए की अचल संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनिगरानी टीम ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरे कृष्ण प्रसाद के यहां छापेमारी कीछापेमारी में टीम ने लगभग 6 लाख रुपये के 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट भी जब्त किए हैंइंजीनियर हरे कृष्ण प्रसाद बिहार के सुपौल के रहने वाले हैं

पटना:बिहार में एक भ्रष्ट अधिकारी निगरानी विभाग के हत्थे चढ़ा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरे कृष्ण प्रसाद के यहां निगरानी विभाग ने छापेमारी की।

जानकारी के मुताबिक छापेमारी में लाखों रुपये नगद के रूप में बरामद किये गये हैं। रुपयों के अलावा हरे कृष्ण प्रसाद के यहां से भारी मात्रा में गहने और जमीन के कई कागजात के साथ-साथ लगभग 6 लाख रुपये के पुराने नोट भी जब्त किए हैं।

इंजीनियर के घर से बरामद हुए सभी पुराने नोट 500 और 1000 के बताये जा रहे हैं। सभी नोटों को निगरानी विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है। सूचना के अनुसार निगरानी विभाग छापेमारी के दौरान मिले पुराने नोट के बाद अब उनके खिलाफ अलग से भी मामला दर्ज करेगा।

निगरानी विभाग की मानें तो आरोपी कार्यपालक अभियंता के पास से करोड़ों रुपए की अचल संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पटना और सीवान में हुई कार्रवाई को लेकर निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हरे कृष्ण प्रसाद के पास में 60 लाख रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति मिलने के बाद आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था।

उसी शिकायत के आधार पर आज निगरानी टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। निगरानी की टीम को हरे कृष्ण प्रसाद के यहां से जमीन के कई दस्तावेज और कई बैकों के पासबुक भी मिले हैं।

बताया जा रहा है कि जमीन की कीमत करोड़ों रुपए के आसपास है। वहीं यह बात भी सामने आई है कि कार्यपालक अभियंता ने सारे नगदी को बोरे में छिपाकर रखा था। निगरानी ने लाखों रुपये के गहने भी बरामद किए हैं।

निगरानी विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी एस के मौआर ने कहा है कि छापेमारी का काम अभी जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपी कार्यपालक अभियंता हरे कृष्ण प्रसाद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस निगरानी थाने में दर्ज है।

डीएसपी ने आगे कहा कि मामले में जांच के लिए सर्च वारंट लेकर कार्यपालक अभियंता के पटना के रूपपुर स्थित निजी आवास और सीवान स्थित ठिकानों में छापेमारी की जा रही है। भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के पास जितने कालेधन का आकलन किया गया था, उससे ज्यादा मिलने का अनुमान लगाया गया है।

इंजीनियर हरे कृष्ण प्रसाद सुपौल के रहने वाले हैं। उनका स्थानांतरण सीवान से पटना के बख्तियारपुर में हो चुका है। आज ही वह पटना ज्वाइन करने के लिए आये हुए थे। इधर निगरानी की टीम ने उनके काले कारनामे की पोल खोल कर रख दिया है।

टॅग्स :Vigilance BureauBiharBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए