लाइव न्यूज़ :

ट्यूशन टीचर ने कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया MMS, 250 किमी तक पीछाकर नाबालिग से बनाया यौन संबंध

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2018 16:11 IST

पीड़िता की मानें तो अमित झा 2016 से उसके घर ट्यूशन पढ़ाने आता था। पीड़िता की मां और पिता काम की वजह से अक्सर बाहर रहते थे। 

Open in App

पटना, 26 अगस्त:बिहार के सुपौल जिले के पिपरा थाना इलाके में गुरु-शिष्या के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए एक शिक्षक ने पहले नाबालिग छात्रा का यौन शोषण किया, इसके बाद रुपये की मांग की। रुपये नहीं मिलने पर लड़की की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घर पर ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने नाबालिग का पहले तो यौन शोषण किया फिर उसका एमएमएस बना कर उसे वायरल भी कर दिया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने महिला थाना में बेलही निवासी शिक्षक अमित झा सहित उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार की देर शाम आरोपी शिक्षक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मानें तो अमित झा 2016 से उसके घर ट्यूशन पढ़ाने आता था। पीड़िता की मां और पिता काम की वजह से अक्सर बाहर रहते थे। एक दिन अमित ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशा मिलाकर उसको पिला दिया और उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो ले ली। इसके बाद अमित ने फोटो का डर दिखाकर उसका लगातार यौन शोषण करना शुरू कर दिया। मई में पीड़िता पढ़ाई के लिए पटना गई तो आरोपी वहां भी पहुंच गया और उसका शोषण करता रहा। सुपौला से पटना की दूसरी करीब ढाई सौ किलोमीटर दूर है। इसके बाद परेशान पीड़िता घर आ गई। जब पीड़िता के पिता ने अमित के पिता को सारी बात बताई तो उन्होंने फोटो और वीडियो देने के एवज में 20 लाख रुपये मांगे। 

इस बीच अमित ने फर्जी आईडी बनाकर पीडिता की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को वायरल कर दिया। इसके बाद पीडिता और उसके परिजनों ने पुलिस की शरण ली। मामले में शिक्षक अमित झा के अलावा उसके पिता दिवाकर झा और दो बहनों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी शिक्षक अमित झा और उसके पिता दिवाकर झा को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, यह मामला एक सप्ताह पूर्व ही सामने आया था। लेकिन लोक लाज के डर से स्थानीय स्तर पर ही मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया था। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत नहीं की थी। इसके बाद में उसने पुलिस से मदद मांगी।

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी