लाइव न्यूज़ :

बिहार: नर्सरी का छात्र स्कूल में लेकर पहुंचा बंदूक, शुरू कर दी फायरिंग; एक छात्र घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2024 14:28 IST

Bihar School Firing Incident: बिहार के सुपौल जिले में बुधवार को एक स्कूल परिसर के अंदर गोलीबारी के दौरान एक आठ वर्षीय लड़के को गोली लग गई।

Open in App

Bihar School Firing Incident: बिहार के सुपौल में सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पुलिस के होश उड़ा दिए। जहां सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज के लाल पट्टी में सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाला 5 वर्षीय छात्र एकलव्य कुमार ने बुधवार की सुबह स्कूल में तीसरी कक्षा के एक छात्र को गोली मार दी। जिसमें छात्र जख्मी हो गया। घायल छात्र की पहचान मो.आसीफ(12) के रूप में हुई है। घटना ने सबको हैरान करके रख दिया है। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ रहा 5 वर्षीय एकलव्य कुमार अपने बैग में हथियार लेकर स्कूल पहुंच गया। उसने बैग से हथियार निकालकर उसी स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ रहे 10 वर्षीय छात्र आसिफ छात्र पर गोली चला दी। गोली बच्चे के बाएं हाथ में लगी है। वह बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज जैसे ही लोगों ने सुनी इलाके में सनसनी फैल गई।

गंभीर रूप से घायल छात्र आसिफ को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल चल रहा है। इस घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन के तरफ से दोनों बच्चों के परिजनों को स्कूल बुलाया गया था। इसी दौरान आरोपी छात्र एकलव्य भी स्कूल प्रिंसिपल के चैंबर में था।

जहां उसके पिता भी मुकेश यादव भी थे। घटना को लेकर बातचीत हो रही थी कि मुकेश यादव हथियार सहित अपने बच्चे को लेकर फरार हो गया। हालांकि, घायल बच्चे के परिजन ने इस दौरान हथियार का मैगजीन उससे छीन लिया। उधर, घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की है। वही त्रिवेणीगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

फिलहाल आरोपी बच्चा और उसके परिजन फरार बताये जाते है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है कि आखिरकार इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई? यह घटना सभी के लिए एक चौंकाने वाली और गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

स्कूलों में सुरक्षा और छात्रों की बैग की जांच की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है। माता-पिता और अभिभावकों में भी इस घटना को लेकर गहरी चिंता है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में स्कूल डायरेक्टर संतोष कुमार झा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

टॅग्स :बिहारBihar Policeनिशानेबाजीबच्चों की शिक्षाchild education
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...