लाइव न्यूज़ :

सीतामढ़ी में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने दर्जनों दुकानों को किया आग के हवाले

By एस पी सिन्हा | Updated: April 22, 2021 20:56 IST

बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर स्थित चमड़ा गोदाम में शख्स को लोगों ने मार डाला. 

Open in App
ठळक मुद्देपरिजन एवं ग्रामीण रीगा थाना पुलिस को सूचना देकर उसको अस्पताल लेकर दौडे़.दुकान का सामान भी निकालकर सड़क पर जलाया गया.पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा.

पटनाः बिहार के सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर स्थित चमड़ा गोदाम में एक युवक की हत्या के बाद भारी बवाल हुआ.

आक्रोशित लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की और उत्पात मचाया. आरोप है कि बुधवार रात पीट-पीटकर एक मजदूर रोशन राम की हत्या कर दी गई थी. उसका शव आज बरामद हुआ, उसके बाद से परिजनों में कोहराम मच गया. इस घटना के बाद आज सुबह से इस हत्याकांड को लेकर इलाके में भारी बवाल हो गया.

सड़क किनारे स्थित कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया व दुकान का सामान भी निकालकर सड़क पर जलाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार भवदेपूर स्थित नेयाज अहमद के पुत्र मुन्ना अहमद के चमडा गोदाम में रौशन राम (35) कई वर्षों से काम कर रहा था. परिजनों की मानें तो मृतक बचपन से ही इस चमड़ा गोदाम में काम करता था. उनके पूर्वज भी यही काम किया करते थे.

भवदेपुर आम्बेडकर नगर निवासी रौशन राम के पिता हरिश्चंद्र राम व उसके बाबा भी उसी चमड़ा गोदाम में काम करते थे. परिजन बता रहे हैं कि तनख्वाह का बकाया पैसा मांगने पर हत्या हुई है. रौशन कल शाम में काम के बाद मजदूरी मांगने गया था, लेकिन आज सुबह गोदाम के गेट पर गिरा हुआ मिला. परिजन एवं ग्रामीण रीगा थाना पुलिस को सूचना देकर उसको अस्पताल लेकर दौडे़. अस्पताल पहुंचने पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गये और सड़क किनारे स्थित कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया.

दुकान का सामान भी निकालकर सड़क पर जलाया गया. लोग पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. लोगों को शांत करने के लिए पुलिस को कडी मशक्कत करनी पडी. घंटों हंगामा चलने के बाद मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम और एसडीपीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा.

लेकिन शव लेकर लौटने के बाद बवाल इतना बढ गया कि पुलिस व प्रशासन के तमाम वरीय अधिकारियों को पहुंचना पड़ा. एसपी हरकिशोर राय भी स्वयं आए. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की तफ्तीश चल रही है. हत्या के कारण लोग आक्रोशित थे. एसपी ने कहा कि जांच चल रही है, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. वहीं, रीगा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मृतक की आंखों के बगल मे भौंह पर चोट के निशान हैं. मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की हत्या है या मौत.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली