लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर में स्क्रैप कारोबारी की गोली मारकर हत्या, शव को हाईवे पर रख परिजनों ने किया प्रदर्शन

By अंजली चौहान | Updated: July 24, 2025 10:26 IST

Bihar News: पुलिस ने गुलाब के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके। जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से एक गोली का खोखा भी बरामद किया है। डीएसपी विनीता सिन्हा के अनुसार, आगे की जाँच में मदद के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है।

Open in App

Bihar News: बिहार में एक के बाद एक हत्याओं ने पुलिस प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य के अलग-अलग शहरों में कारोबारियों और अन्य व्यक्तियों की हत्याओं का मामला आए दिन सामने आ रहा है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है। जहां एक कबाड़ के कारोबारी की गोली मारकत बेरहमी से हत्या कर दी गई। सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया के पास एक कबाड़ व्यापारी मोहम्मद गुलाब की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

कथित तौर पर लंबे समय से चले आ रहे ज़मीन विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई। एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने कहा, "कबाड़ का काम करने वाले मोहम्मद गुलाब नाम के एक व्यक्ति को अज्ञात बदमाशों ने तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।"

परिवार ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं जिन्होंने दो दिन पहले मृतक को धमकी दी थी, उन्होंने कहा कि प्राथमिक तौर पर ऐसा लगता है कि यह घटना किसी विवाद के कारण हुई।

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज किया जाएगा और पुलिस टीमें छापेमारी के लिए रवाना हो चुकी हैं और परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्यापारी अपनी दुकान के बाहर बैठा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसके सिर में बिल्कुल पास से गोली मार दी। स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे तीन गोलियाँ लगीं।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यापक विरोध प्रदर्शन

व्यापारी की हत्या के बाद, स्थानीय लोगों ने शव के साथ व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। वे राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर पहुँचे और शव को धरना स्थल पर रखकर सड़क जाम कर दिया।

गुलाब की हत्या से गुस्साए उसके परिवार और स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और उन्होंने आरोपी के घर पर हमला कर दिया। उन्होंने घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों में भी आग लगा दी।

यह घटना पटना में व्यापारिक समुदाय के सदस्यों की एक के बाद एक हत्याओं से दहलने के बाद हुई है। बिहार के जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका की 4 जुलाई, 2025 को पटना के प्रतिष्ठित गांधी मैदान के पास उनके घर के बाहर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे भारी आक्रोश फैल गया था। हाल ही में, राजधानी के एक निजी अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :मुजफ्फरपुरBihar Policeबिहारक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो