लाइव न्यूज़ :

'पहले 3 सहपाठियों ने टॉयलेट में मेरा रेप किया, मैंने प्र‌िंस‌िपल से शिकायत की तो वो भी मेरा रेप करने लगे'

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2018 08:15 IST

बिहार के एक प्राइवेट स्कूल की 9वीं की छात्रा का आरोप है कि स्कूल के प्र‌िंस‌िपल-टीचर और सहपाठियों समेत 18 लोगों ने मेरा रेप किया। पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया है।

Open in App

पटना, 7 जुलाई: बिहार के सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ स्थित दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन की 9वीं की एक छात्रा के साथ प्राचार्य व शिक्षक सहित कई स्कूली छात्रों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। छात्रा अंजू (काल्पनिक नाम) ने अपने स्कूल के प्राचार्य और दो शिक्षकों के साथ 15 अन्य छात्रों पर भी सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्राचार्य उदय सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में कुल 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चार गिरफ्तार लोगों में स्कूल का प्राचार्य, एक शिक्षक और दो नाबालिग छात्र शामिल हैं। शिक्षा के मंदिर में हुई इस दुराचार जैसी घटना को सुनकर क्षेत्र के लोग पूरी तरह से स्तब्ध हैं। विद्यालय को बंद कर अन्य शिक्षक व कर्मचारी फरार हो गये हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में शिक्षकों के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि छात्रा के साथ पिछले सात माह से दुष्कर्म की घटना हो रही थी।

आज पीड़ित छात्रा ने महिला थाने में प्राचार्य, 2 शिक्षकों और 15 छात्रों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह तथा महिला थानाध्यक्ष इंद्रा रानी ने घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच की और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल जांच छपरा सदर अस्पताल में कराया है। इस मामले में पीडित छात्रा का बयान शनिवार को न्यायालय में दर्ज कराया जायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजू के साथ यह घिनौना खेल 2017 में शुरू हुआ। पीड़िता के मुताबिक, स्कूल के तीन छात्रों ने टॉयलेट में उसके साथ रेप किया और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद इन छात्रों ने छात्रा को ब्लैकमेल कर दूसरे छात्रों के साथ संबंध बनाने के लिए मजूबर किया। फिर दूसरे छात्र भी उसके साथ रेप करने लगे। पीड़ित छात्रा ने जब इसकी शिकायत स्कूल के प्रबंधन से की तो स्कूल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्कूल प्रबंधन के लोगों ने इस घिनौने काम को न सिर्फ छिपाया बल्कि खुद भी छात्रा के साथ रेप करने लगे। बार-बार उसके साथ स्कूल में यह घिनौना काम होने लगा। जिससे परेशान छात्रा ने अपने परिजनों को यह बात बताई और फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा।

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?