लाइव न्यूज़ :

बिहारः ग्रामीण कार्य विभाग का इंजीनियर संजय राय निकला करोड़पति, घर से मिले पांच करोड़, भारी मात्रा में गहने बरामद, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2022 17:44 IST

बिहारः ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय राय अभियंता के पटना स्थित गोला रोड, दुल्हिन बाजार और किशनगंज के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय कुमार के घर पर निगरानी के 13 सदस्य छापेमारी की।घर से नोटों का ढेर बरामद होने के बाद अधिकारी भी दंग रह गए।पटना और किशनगंज में 3-4 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है।

पटनाः बिहार में नई सरकार के गठन के बाद निगरानी ब्‍यूरो ने पहली बड़ी कार्रवाई ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता के खिलाफ की है। निगरानी ब्यूरो ने किशनगंज में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता संजय राय और उनके कैशियर खुर्रम सुल्तान एवं उसके कार्यालय में कार्यरत अभियंता ओम प्रकाश के घर आय से अधिक मामले में छापा मारा।

इस दौरान निगरानी को राय के पास से पांच करोड़ रुपये मिले हैं। कहा जा रहा है कि चार करोड़ रुपये किशनगंज में और एक करोड़ कैश की बरामदगी पटना में हुई है। इसके साथ हीं बडे पैमाने पर जेवरात भी मिले हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय राय अभियंता के पटना स्थित गोला रोड, दुल्हिन बाजार और किशनगंज के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

इस छापे में करोड़ों रुपए नकद और जेवरात जब्त किये गए हैं। हालांकि नोटों की पूरी गिनती होने के बाद ही पूरी राशि के बारे में पता चल पाएगा। इसके साथ ही भारी मात्रा में गहने भी बरामद होने की बात सामने आ रही है। जमीन और मकान के भी कागज मिलने की बात सामने आ रही है।

सूत्रों के अनुसार निगरानी टीम जब किशनगंज में छापेमारी करने पहुंची तो पता चला कि यह भ्रष्ट अभियंता संजय कुमार राय अपने जूनियर इंजीनियर और कैशियर के यहां रिश्वत का पैसा रखता है। इसके बाद जांच टीम ने इन लोगों के यहां भी दबिश दी। ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप है।

सरकारी नौकरी में होने के बाद भी इन्होंने अवैध तरीके से कमाई की है। छापेमारी के क्रम में इनकी काली कमाई और उसके जरिए अर्जित की गई अवैध संपत्ति का खुलासा होने की संभावना है। संजय कुमार के घर पर निगरानी के 13 सदस्य छापेमारी की। घर से नोटों का ढेर बरामद होने के बाद अधिकारी भी दंग रह गए।

निगरानी विभाग के डीएसपी सुजीत सागर ने बताया किे विभाग पटना और किशनगंज में 3-4 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। उनके यहां पटना स्थित आवास से करीब एक करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया है। कई दस्तावेज और गहने भी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही कैश की काउंटिंग चल रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप