लाइव न्यूज़ :

सीवान में एटीएम काटकर लूटे 25 लाख रुपये, अपराधी बेखौफ होकर बैंक लूट की घटनाओं को दे रहे हैं अंजाम

By एस पी सिन्हा | Updated: December 5, 2021 19:38 IST

बिहार में सीवान जिले के जीबीनगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार में अपराधियों ने एटीएम काटकर 25 लाख रुपये निकाल लिये और फरार हो गये.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के बजाये शराब के चक्कर में घूमती नजर आ रही है.एटीएम मशीन से करीब 25 लाख रुपए चोरी कर लिए जाने की बात बताई जा रही है.चोरी की गयी रकम की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों के द्वारा बैंक और एटीएम को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. बैंक और एटीएम में लूट- चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है और पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के बजाये शराब के चक्कर में घूमती नजर आ रही है.

 

आज रविवार को सीवान जिले के जीबीनगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार में अपराधियों ने एटीएम काटकर 25 लाख रुपये निकाल लिये और फरार हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार तरवारा में स्थित एक निजी बैंक के एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर चोरों ने तहस नहस कर दिया. यह वारदात शनिवार की देर रात की है. एटीएम मशीन से करीब 25 लाख रुपए चोरी कर लिए जाने की बात बताई जा रही है.

हालांकि चोरी की गयी रकम की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. बताया जा रहा है कि शनिवार को कर्मियों द्वारा एटीएम मशीन में 31 लाख रुपया डाला गया था. बीती रात को चोर गैस कटर लेकर आए और एटीएम को काटा. चोरों ने एटीएम को पूरी तरह खाली कर दिया. फलस्वरूप पुलिस को इस बात का अनुमान है कि एटीम मशीन से 5 लाख रुपये से अधिक की निकासी नही हुआ होगा.

ऐसे में चोरों के हाथ 25 लाख रुपये के आसपास की राशि लगी होगी. आज सुबह जब स्थानीय लोगों ने एटीएम मशीन को कटा हुआ देखा तो इसकी सूचना जीबीनगर पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस ने बताया है कि गिरोह को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. वहीं, लूट की इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है. मुख्य मार्ग पर स्थित एटीएम में लूट की घटना अपराधियों के बेखौफ होने का प्रमाण देता है. 

यहां बता दें कि इससे पहले भी हाल में ही एटीएम लूट की कई घटनाएं सूबे में सामने आई है. पटना के फुलवारी में चोरों ने एचडीएफसी के एटीएम को निशाना बनाया था. जबकि चंपारण के पहाड़पुर, तुरकौलिया और बेतिया में भी एटीएम लूट की घटना सामने आई थी. वहीं पटना के पत्रकार नगर में एटीएम लूट का प्रयास करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने दबोचा भी था. अब सीवान में बेखौफ होकर शटर तोडकर एटीएम काटने की घटना ने पुलिस प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी की है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए