लाइव न्यूज़ :

बिहार: RPF ने देह व्यापार के लिए ले जाई जा रहीं 17 लड़कियों को कराया मुक्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2018 23:27 IST

Open in App

पटना,28 सितंबर: बिहार के कटिहार में रेलवे सुरक्षा बल ने देह व्यापार के दलदल में धकेलने के नीयत से ले जाई जा रहीं 17 लडकियों को आरोपियों के चंगुल से छुडाया है। देश के पूर्वोत्तर इलाके से इन लड़कियों को नौकरी के नाम पर झांसा देकर दूसरे राज्यों में भेजा जाता था, जहां इन्हे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया जाने की तैयारी थी। इस मामले में आरपीएफ ने 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर इलाके से लडकियों को दूसरी जगहों पर भेजे जाने का खुलासा तब हुआ जब पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सुरक्षा बल ने जानकारी दी कि बीते सात दिनों के अंदर करीब 17 लडकियों को विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों से बरामद किया गया है।

आरपीएफ का यह ऑपरेशन विगत 17 सितम्बर से 23 सितम्बर के बीच हुआ। बताया जाता है कि बीते 18 सितम्बर को 12505 डाउन एनई एक्सप्रेस से 16 साल की एक नाबालिग को बरामद किया गया जो कि मेघालय के रिबोई जिले की रहने वाली बताई जा रही है। इस मामले में कामरूप, असम के मो।

मोजिबुर रहमान को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 20 सितंबर को लीडो स्टेशन पर तीन युवतियों को आरपीएफ ने बरामद किया। ये तीनों तिनसुकिया आसाम की रहने वाली बताई जाती हैं। इस मामले में तिनसुकिया के ही रहने वाले हेमंत शर्मा नाम के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों युवतियों को अच्छी नौकरी का प्रलोभन देकर नई दिल्ली ले जाया जा रहा था।

इनके अलावा 22 सितंबर को सिलीगुडी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से तीन नाबालिग लडकियों को बरामद किया गया, जिन्हें सिलीगुडी के चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है। इसतरह इन लडकियों को नौकरी के नाम पर ले जाकर इनसे देह व्यापार करवाये जाने की तैयारी थी। लेकिन रेलवे पुलिस की सजगता के चलते इन्हें बचा लिया गया है।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला