लाइव न्यूज़ :

निजी स्कूल हॉस्टल में 13 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, सासाराम में शर्मनाक घटना, हिरासत में चार हॉस्टलकर्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2025 17:21 IST

सवाल यह भी है कि क्या हॉस्टल में बच्चों की निगरानी के लिए पर्याप्त व्यवस्था थी? अभिभावक अपने बच्चों को सुरक्षित भविष्य के लिए स्कूल भेजते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं से उनका विश्वास टूटता है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची की मानसिक और शारीरिक स्थिति को देखते हुए मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।बाल कल्याण समिति के अधीन रखा है ताकि उसे सुरक्षित माहौल मिल सके और उसकी उचित देखभाल हो सके।निजी स्कूलों और हॉस्टलों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पटनाः बिहार में रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र(सासाराम) से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक निजी स्कूल के हॉस्टल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले के प्रकाश में आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार हॉस्टल कर्मियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, लोगों का कहना है कि स्कूल के हॉस्टल तक का ये हाल है तो आखिर कहां सुरक्षित हैं बेटियां? प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि घटना के हर पहलू को समझा जा सके और अन्य दोषियों की पहचान की जा सके। बताया जाता है कि यह घटना उस समय हुई जब बच्ची हॉस्टल में थी। बच्ची की मानसिक और शारीरिक स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने पीड़िता को फिलहाल बाल कल्याण समिति के अधीन रखा है ताकि उसे सुरक्षित माहौल मिल सके और उसकी उचित देखभाल हो सके। इस घटना ने निजी स्कूलों और हॉस्टलों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह कैसे संभव है कि हॉस्टल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर ऐसी जघन्य घटना घटित हो जाए?

सवाल यह भी है कि क्या हॉस्टल में बच्चों की निगरानी के लिए पर्याप्त व्यवस्था थी? अभिभावक अपने बच्चों को सुरक्षित भविष्य के लिए स्कूल भेजते हैं, लेकिन ऐसी घटनाओं से उनका विश्वास टूटता है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मेडिकल रिपोर्ट और हॉस्टल कर्मियों से पूछताछ के बाद मामले में और भी खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है और वे स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारगैंगरेपPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप