लाइव न्यूज़ :

परिवार से प्रताड़ित होकर सिलीगुड़ी स्टेशन से पटना पहुंची थी नेपाली महिला, बस ड्राइवर ने दिया दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: August 6, 2025 17:28 IST

सचिवालय डीएसपी अनु कुमारी ने बताया कि महिला नेपाल की रहने वाली है। वह थाने पर आई और बताया गया कि परिवार से प्रताड़ित होकर के वह सिलीगुड़ी स्टेशन से यहां पटना जंक्शन पर आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुलाकात व्यक्ति से हुई, एक प्राइवेट बस है, जिस पर महिला को ले जाया गया।पीड़ित महिला का आरोप है कि बस में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।पड़ताल के लिए एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां नेपाल की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की मानें तो पटना जंक्शन के पास एक प्राइवेट बस में उससे दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। सचिवालय डीएसपी अनु कुमारी ने बताया कि बुधवार को एक महिला जो कि नेपाल की रहने वाली है वह थाने पर आई और उसके द्वारा बताया गया कि अपने परिवार से प्रताड़ित होकर के वह सिलीगुड़ी स्टेशन से यहां पटना जंक्शन पर आई थी।

इस दौरान उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, वो व्यक्ति एक प्राइवेट बस है, जिस पर इस महिला को ले जाया गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि बस में उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है तथा जितनी भी आवश्यक कार्रवाई जैसे मामले की पड़ताल के लिए एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भी महिला पुलिसकर्मी के साथ भेजा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट ड्राइवर द्वारा घटना को अंजाम देने का आरोप है। संभावित जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बस और उस ड्राइवर की पहचान कर ली गई है। मामले का सत्यापन भी किया जा रहा है।

सचिवालय  डीएसपी अनु कुमारी ने कहा कि पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि इनको अलग-अलग जगह ले जाया गया है, सारी जगह का सत्यापन किया जा रहा है अभी जो है वह बस से ही ले जाया गया है आगे जो है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सत्यापन किया जा रहा है अनुसंधान के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।

यह आरोपी ड्राइवर 15 अगस्त के परेड पूर्वाभ्यास के दौरान गांधी मैदान ग्राउंड तक बीएमपी-1 के जवानों को ले जाने और वापस लाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसका संपर्क नेपाल की रहने वाली युवती से हुआ, जो पारिवारिक प्रताड़ना के चलते सिलीगुड़ी से पटना आई थी। डीएसपी अनु कुमारी ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी कोई सरकारी कर्मचारी नहीं है, बल्कि एक निजी ड्राइवर है, जिसे परेड के लिए अस्थायी रूप से लगाया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपPoliceनेपालबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह