लाइव न्यूज़ :

सेवा काल में 80 करोड़ की संपत्ति बनाई, गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने जमकर लूटी?, पत्नी रूबी कश्यप-सास पूनम देवी और महिला मित्र शगुफ्ता शमीम के नाम पर जमकर कमाई?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2026 15:22 IST

ईओयू की तफ्तीश में सामने आया है कि दरोगा से प्रमोट होकर डीएसपी बने गौतम कुमार ने सेवा काल में 80 करोड़ की संपत्ति बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देकिशनगंज के एसडीपीओ अब ‘जांच के घेरे’ में हैं।ईओयू भ्रष्ट एसडीपीओ गौतम कुमार से पूछताछ करेगी।जांच एजेंसी के खुलासे से हड़कंप मच गया है।

पटनाः बिहार में गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित और किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार ने अपनी आमदनी से करीब 61 फीसदी ज्यादा संपत्ति खड़ी कर ली। आर्थिक अपराध इकाई(ईओयू) के द्वारा की गई छापेमारी में उनके कई राज खुलकर सामने आए हैं। ईओयू ने डीएसपी की काली कमाई का चिट्ठा खोल दिया है। ऐसे में किशनगंज के एसडीपीओ अब ‘जांच के घेरे’ में हैं।

ईओयू की तफ्तीश में सामने आया है कि दरोगा से प्रमोट होकर डीएसपी बने गौतम कुमार ने सेवा काल में 80 करोड़ की संपत्ति बनाई है। यह संपत्ति पत्नी-सास और महिला मित्र शगुफ्ता शमीम के नाम पर अर्जित की है। जांच एजेंसी के खुलासे से हड़कंप मच गया है। ईओयू भ्रष्ट एसडीपीओ गौतम कुमार से पूछताछ करेगी।

इस संबंध में ईओयू ने नोटिस जारी कर गौतम कुमार को हाजिर होने को कहा है। यह पूछताछ सोमवार 6 अप्रैल को ईओयू मुख्यालय पटना में की जायेगी। ईओयू के एसपी किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार से पूछताछ करेंगे। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान एसडीपीओ गौतम कुमार ने जांच अधिकारियों को धमका कर जांच बाधित करने की भी कोशिश की थी।

हालांकि सख्ती के बाद डीएसपी के होश ठिकाने आ गए। अब मुख्यालय में गौतम कुमार से पूछताछ होगी, आपने इतनी संपत्ति कहां से अर्जित की..स्रोत क्या है ? महिला मित्र शगुफ्ता शमीम के खाते में इतनी राशि कहां से भेजी, भेजने का उद्देश्य क्या था? नकद राशि कहां से लाई? ऐसे दर्जनों सवालों का सामना धनकुबेर डीएसपी को करना पड़ेगा।

बता दें कि ईओयू ने 31 मार्च को किशनगंज में पदस्थापित अनुमंडल पुलिस प्राधिकारी गौतम कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पूर्णिया, किशनगंज,पटना के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईओयू ने जो केस दर्ज किया है उसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार को अभियुक्त, पत्नी रूबी कश्यप, सास पूनम देवी एवं डीएसपी की महिला मित्र शगुफ्ता शमीम को सह अभियुक्त बनाया है। जांच में जानकारी लगी है की, डीएसपी ने महिला मित्र शगुफ्ता शमीम को धनवान बना दिया।

महिला मित्र शगुफ्ता शमीम के घर की तलाशी में उनके नाम पर खरीदे गए सात जमीन के कागजात, स्वर्ण आभूषण जिसका मूल्य लगभग 60 लाख है, बरामद किया गया है। शगुफ्ता शमीम के घर से डीएसपी गौतम कुमार द्वारा खरीदे गए स्वर्ण आभूषण की कई रसीद बरामद हुई है। इनके बैंक खाते में डीएसपी गौतम कुमार द्वारा नगद राशि जमा करने, ऑनलाइन रकम ट्रांसफर के साक्ष्य मिले हैं।

सरकारी आवास में तलाशी के दौरान 1 लाख 37000 रू नगद मिले हैं। साथ ही निवेश से संबंधित कागजात बरामद हुए हैं। पटना स्थित पैतृक मकान में तलाशी की कार्रवाई में चार भूखंड के दस्तावेज मिले हैं। डीएसपी गौतम कुमार के द्वारा सिलीगुड़ी में चाय बागान में निवेश, नोएडा-गुड़गांव में संपत्ति अर्जन के संबंध में जानकारी मिली है। जिस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय कोयला, शराब, इंट्री, लॉटरी माफियाओं एवं सुपारी तस्करों से मधुर संबंध होने की जानकारी मिली है। जिस पर आगे की जांच की जायेगी। ईओयू को यह भी सुराग मिला है कि गौतम कुमार पटना में एक नर्सिंग होम खोलने की तैयारी कर रहे थे। उनकी ससुराल में छापेमारी के दौरान पत्नी रूबी कश्यप के पास से सोने के गहने और निवेश के कागजात बरामद हुए, जिनकी कीमत का आकलन जारी है।

उल्लेखनीय है कि 1994 बैच के दारोगा से प्रमोशन पाकर डीएसपी बने गौतम कुमार अपनी सेवा काल में पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में अधिकांश समय तक पदस्थापित रहे हैं। फिलहाल, आर्थिक अपराध इकाई इस पूरे संपत्ति साम्राज्य की गहराई से जांच कर रही है। आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल केस में और भी बड़े ‘खुलासे’ होने के संकेत हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar PoliceपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया