लाइव न्यूज़ :

बिहार वेतन वापसी विवाद: अब सहायक प्रोफेसर ने कॉलेज से मांगी माफी, कहा- भावुकतावश यह कदम उठा लिया

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2022 19:00 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में नीतीश्वर कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर ललन कुमार, जो कि छात्रों की कम उपस्थिती और नहीं पढ़ा पाने की कसक दिखाते हुए अपना तीन साल का वेतन लौटाने को लेकर चर्चा में आये थे। अब उन्होंने इस मामले में लिखित माफी मांग ली है।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर में नीतीश्वर कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर ललन कुमार ने मांगी लिखित माफीछात्रों को न पढ़ा पाने का बहाना बनाकर तीन साल का वेतन लौटाने को लेकर आये थे चर्चा में जिस अकाउंट के चेक से लैटाये थे 23.82 लाख रुपये, उस खाते में थे महज 970.95 रुपये

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में नीतीश्वर कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर ललन कुमार वेतन वापसी के कारण अभी काफी अधिक सुर्खियों में हैं।

प्रोफेसर कुमार छात्रों की अनुपस्थिती और कक्षा में नहीं पढ़ा पाने की कसक दिखाते हुए अपना तीन साल का वेतन लौटाने को लेकर चर्चा में आये थे, लेकिन अब प्रोफेसर डॉ ललन कुमार का कहना है कि उन्होंने भावुकतावश इस तरह का फैसला लिया था और इसके लिए उन्होंने अब लिखित माफी भी मांग ली है।

कॉलेज में पढ़ाई न होने का आरोप लगाते हुए 23.82 लाख रुपये लौटाने वाले प्रोफेसर ने कहा कि उन्होंने भावावेश में ये कदम उठा लिया है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उन्होंने गलत फैसला ले लिया है।

प्रोफेसर ने लिखा है कि 3 साल में उन्होंने 6 बार अपनी ट्रांसफर करने की बात लिखी थी लेकिन इस पर कोई ऐक्शन नहीं लिया गया तो वे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं कर पाए और अपनी समूची सैलरी लौटाने की बात लिख दी।

उन्होंने कहा है कि पत्र लिखने के बाद जब उन्होंने अपने सीनियर और सहयोगियों से इस मुद्दे पर चर्चा की तब उन्हें समझ में आया कि ऐसा नहीं करना चाहिए था।

ललन कुमार ने कहा कि अब आगे कभी भी भावावेश में वे ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे, जो विश्वविद्यालय और कॉलेज के आचरण के अनुरूप नहीं हो।

यहां उल्लेखनीय है कि सहायक प्रोफेसर डॉ ललन कुमार ने एक भी छात्र को नहीं पढ़ा पाने का हवाला देकर वेतन के 23.82 लाख रुपये विश्वविद्यालय को लौटा देने की पेशकश की। ऐसा दावा जब सामने आया तो इसकी हकीकत को जानने का प्रयास किया गया।

बताया जाता है कि जिस अकाउंट नंबर का चेक उन्होंने विश्वविद्यालय को दिया था, उसमें सिर्फ 970.95 रुपये ही हैं। इधर, नीतीश्वर महाविद्यालय शिक्षक संघ, बुटा ने बैठक किया, जिसमें प्रोफेसर ललन भी शामिल रहे। बूटा की नीतीश्वर महाविद्यालय ने प्रेस कांफ्रेस करके भी इस मुद्दे पर पक्ष रखा।

बैठक के बाद पत्र जारी कर बताया गया कि खुद प्रोफेसर ललन कुमार ने कहा है कि उनके दावे को गलत तरीके से मीडिया ने दिखाया गया। कक्षा में छात्रों की उपस्थिति कम को लेकर कहा लेकिन मीडिया ने उसे शून्य दिखाया।

वहीं बुटा के सचिव डॉ. रवि रंजन ने कहा कि प्रोफेसर ललन कुमार का मुद्दा कक्षा में छात्रों की कम संख्या नहीं बल्कि उनका ट्रांसफर है, जिसके बारे में प्रोफेसर ललन कुमार इससे पहले भी कई बार कई सोशल मीडिया के कई चैनलों को बता चुके हैं।

टॅग्स :मुजफ्फरपुरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला