लाइव न्यूज़ :

बिहार: लापता डॉक्टर का पता लगाने वाले को पुलिस देगी 2 लाख रुपये का इनाम, पटना एसएसपी ने की घोषणा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 13, 2023 17:30 IST

इस मामले में फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस हर संभव एंगल पर अपनी जांच की दिशा में कार्य कर रही है। घर से लेकर गांधी सेतु तक 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरो की जांच हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पटना में डॉक्टर के लापता होने से मचा हड़कंप पुलिस ने डॉक्टर को खोजने वाले को 2 लाख इनाम कि की घोषणाइस मामले को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित एनएमसीएच में पदस्थापित डॉक्टर संजय कुमार के रहस्यमय ढ़ंग से गायब होने के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। आईएमए ने रविवार को विरोध प्रदर्शन कर डॉक्टर के सकुशल बरामदगी की मांग की थी। इसके बाद आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया की पुलिस ने मिसिंग लोकेशन के आधार पर गंगा ब्रिज पर गाड़ी को बरामद किया है।

इस मामले को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया है। उन्होंने घोषणा की है कि जो कोई भी लापता डॉक्टर के बारे में जानकारी देगा, उसे दो लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा की अभी भी अनुसंधान जारी है। जब तक किसी ठोस नतीजे पर पहुंच नहीं जाते।

इस मामले में फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस हर संभव एंगल पर अपनी जांच की दिशा में कार्य कर रही है। घर से लेकर गांधी सेतु तक 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरो की जांच हुई है। जिसमे कोई दूसरा व्यक्ति नहीं पाया गया। अपराध की घटना घटित नहीं हुई है।

एसएसपी ने कहा की इस मामले में जितने सीसीटीवी फुटेज मिला है। उसे नई दिल्ली भेजा गया है। जिससे वीडियो को इनहैंस किया जा सके। गंगा ब्रिज से डॉक्टर के मिले गाड़ी की भी फॉरेंसिक जांच हुई है। इस मामले में इओयू की टीम बरामद मोबाइल की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा की लापता डॉक्टर के सरकारी बैंक खाते को भी पुलिस ने खंगाला है। जिसमे 5 लाख का ट्रांजेक्शन एक घर के रेनोवेशन को किया गया है। पुलिस अब तक लापता डॉक्टर के परिवार के 52 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जिसमे 2 महीने से लापता डॉक्टर के परेशान रहे होने की बात कही गई है।

हालांकि इस की परेशानी वजह क्या है अभी साफ नहीं हुआ। वहीं, इस मामले में लगभग 500 नंबर को पुलिस ने आइडेंटिफाई किया है। बिहार, झारखंड, बंगाल सहित अन्य राज्यों की पुलिस से भीं संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने ऐलान किया है की जो भी लापता डॉक्टर संजय को ढूंढेंगे उन्हें दो लाख का इनाम मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद पटना पुलिस एनएमसीएच के लापता डॉक्टर संजय कुमार को बरामद नहीं कर सकी है। लापता डॉक्टर की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस लगातार अधेरे में तीर चला रही है। लेकिन अबतक उसे कोई सफलता नहीं मिल सकी है। उधर, संजय कुमार के परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए है।

टॅग्स :बिहारपटनाBihar Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा