लाइव न्यूज़ :

बिहारः पुलिस ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह को फिर से लिया रिमांड पर, की जा रही है पूछताछ

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2019 05:40 IST

पिछले दिनों हत्‍या की साजिश को लेकर एक ऑडियो वायरल हुआ था. इसे लेकर पुलिस ने पंडारक थाने में कांड संख्‍या 75/19 में दर्ज कराई थी. इसी मामले में अनंत सिंह को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिमांड पर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने फिर से अनंत सिंह को 48 घंटे की रिमांड पर ले लिया है और उनसे पटना के गर्दनीबाग थाने में पुलिस पूछताछ की जा रही है. पिछले दिनों हत्‍या की साजिश को लेकर एक ऑडियो वायरल हुआ था.

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम हीं नही ले रही हैं. ऑडियो वायरल मामले में पुलिस ने फिर से अनंत सिंह को 48 घंटे की रिमांड पर ले लिया है और उनसे पटना के गर्दनीबाग थाने में पुलिस पूछताछ की जा रही है. अब पुलिस उनसे लगातार दो दिनों तक पूछताछ करेगी.

यहां बता दें कि पिछले दिनों हत्‍या की साजिश को लेकर एक ऑडियो वायरल हुआ था. इसे लेकर पुलिस ने पंडारक थाने में कांड संख्‍या 75/19 में दर्ज कराई थी. इसी मामले में अनंत सिंह को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिमांड पर लिया है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मुकेश व भोला नामक युवक की हत्‍या करने की साजिश रची गई थी. इससे संबंधित एक ऑडियो वायरल हुआ था. हत्‍या की सुपारी से संबंधित वायरल हुए ऑडियो की फोरेंसिक जांच कराई गई थी. 

जांच रिपोर्ट में अनंत सिंह के लिये गये वॉयस सैंपल मैच कर गए थे. कोर्ट में सौंपी गई जांच रिपोर्ट में 23 शब्‍द मैच करने की बात कही गई थी. इसी के आधार पर पुलिस ने बाढ कोर्ट से अनंत सिंह को पुलिस रिमांड पर लेने का पटना पुलिस ने आग्रह किया था. पुलिस ने पांच दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 48 घंटे की ही रिमांड दी. इसके बाद आज पुलिस ने अनंत सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूछताछ में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मौजूद होने की बात बताई जा रही है. 

यहां उल्लेखनीय है कि इसके पहले एके-47 राइफल व हैंड ग्रेनेड की बरामदगी के मामले में पहले भी अनंत सिंह से पूछताछ हुई थी. उस समय पटना के महिला थाने में पूछताछ की गई थी. अगस्‍त माह में अनंत सिंह के बाढ स्थित पुराने घर से एके-47 समेत हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया था. उस समय भी पुलिस ने अनंत सिंह को 48 घंटे की रिमांड पर लिया था. लेकिन पुलिस उस समय कोई खास बात नहीं उगलवा सकी थी. इसबार भी उनसे पूछताछ की जा रही है, अब देखना है कि पुलिस कुछ उनसे उगलवा पाती है या नही.

टॅग्स :बिहारअनंत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट