लाइव न्यूज़ :

बिहार: जमुई में पुलिस ने किया 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार, मामले में पाकिस्तान कनेक्शन

By एस पी सिन्हा | Updated: June 19, 2022 21:33 IST

जमुई के एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से सांठ-गांठ रखने वाले कुछ साइबर अपराधी जमुई में सक्रिय हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने तीनों के पास से लाखों कैश, 10 एटीएम कार्ड ओर 5 मोबाइल बरामदबिहार पुलिस को इनके पास से मिला पाकिस्तानी शख्स का नंबर

पटना:बिहार के जमुई जिले में पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़े हैं। पुलिस ने तीनों के पास से लाखों रुपये कैश, 10 एटीएम कार्ड के साथ 5 मोबाइल जब्त किया है। ये सभी अपराधी पाकिस्तान में बैठे किसी आबिद नाम के शख्स को पैसे भेजते थे। ऐसे में पुलिस टेरर फंडिंग के एंगल से भी इसकी जांच कर रही है।

बताया जाता है कि तीनों आरोपियों से एटीएस की टीम भी पूछताछ जारी है। एटीएस को इनके वॉट्सऐप से आबिद का नंबर मिला है, जो पाकिस्तान में रहता है। तीनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इनके बाकी साथियों की भी तलाश कर रही है। पकड़े गए तीनों अपराधी इतने शातिर हैं कि ये लोग केबीसी और लॉटरी के नाम पर भोले भाले लोगों को पकड़ते हैं और उन्हें अपना शिकार बनाते हैं। 

ये अपराधी पाकिस्तान के एक युवक के संपर्क में थे, जो इन्हें पैसे जमा करने के नाम पर कमिशन देता था। इनके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मंगरार ओर एक को झाझा थाना क्षेत्र के चांय गांव से गिरफ्तार किया गया है। इसकी पहचान श्रवण कुमार, अमरजीत कुमार और रमेश कुमार के रूप में हुई है। 

जमुई के एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से सांठ-गांठ रखने वाले कुछ साइबर अपराधी जमुई में सक्रिय हैं। ये अपराधी टीवी प्रोग्राम कौन बनेगा करोड़पति के अलावा अन्य लॉटरियों के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किय गये तीनों अपराधियों के पास से 10 एटीएम कार्ड, 5 मोबाइल के साथ अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किया गया है। 

इनके फोन की जब छानबीन की गई तो पाया गया कि ये तीनों साइबर फ्रॉड हैं, जिनका अलग-अलग राज्य के गिरोहों से संपर्क है। 1-2 नंबर पाकिस्तान के भी पाए गए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि घटना के मुख्य साजिशकर्ता ठगी गई राशि को अपने खाते में जमा कराया जाता था।

कमीशन के रूप में इन सहयोगियों को 7 फीसदी राशि दी जाती थी। जब इन अपराधियों के वॉट्सऐप नंबर की जांच की गई तो पता चला कि मुख्य षड्यंत्र कर्ता अरविंद कुमार जिसका संपर्क पाकिस्तान के आबिद नाम के व्यक्ति से है। 

टॅग्स :बिहारBihar Policeपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए