लाइव न्यूज़ :

पीएफआई ठिकानों पर छापेमारी, एनआईए ने पूर्णिया, अररिया और औरंगाबाद में सर्च अभियान किया, कल सीमांचल पहुंच रहे हैं शाह

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2022 18:22 IST

बिहारः पूर्णिया के राजावाड़ी स्थित पीएफआई के कार्यालय में रात दो बजे से ही छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी को लेकर कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपीएफआई जिला अध्यक्ष सहित कई को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। छापेमारी का नेतृत्व एनआईए के एसपी के द्वारा किया जा रहा था।बिहार आतंकवादियों के लिए स्लीपर सेल बनता जा रहा है।

पटनाः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार आगमन से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को बिहार में भी एनआईए ने पीएफआई के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। अमित शाह 23 और 24 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। इसमें वे पूर्णिया और किशनगंज में रहेंगे और वहां भाजपा के कई नेताओं से मुलाकात होगी।

 

इसके पहले सीमांचल के अलावा कई अन्य जिलों में एनआईए की टीमों द्वारा छापेमारी की गई है। बिहार में एनआईए ने तीसरी बार छापेमारी की है। पीएफआई टेरर फंडिंग मामले में केंद्रीय एजेंसी दो बार पहले भी अलग-अलग जिलों में छापेमारी कर चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में भी पूर्णिया, अररिया और औरंगाबाद के अलावा औरंगाबाद-गया मार्ग पर छापेमारी की गई है।

पूर्णिया के राजावाड़ी स्थित पीएफआई के कार्यालय में रात दो बजे से ही छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी को लेकर कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम पीएफआई के जिला अध्यक्ष सहित कई सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।

हालांकि इस पूछताछ में एनआईए की टीम को क्या जानकारी मिली है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 23 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह के पूर्णिया में होने वाली जनसभा के पूर्व पीएफआई के कार्यालय में एनआइए की यह छापामारी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस छापेमारी का नेतृत्व एनआईए के एसपी के द्वारा किया जा रहा था।

दो दर्जन से अधिक सदस्यों के द्वारा एक एक कुंडली खंगाली गई है। उधर, एनआईए के द्वारा की गई छापेमारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कानून अपना काम कर रही है। पीएफआई एक भारत विरोधी संगठन है, जिसनें पूर्णिया को अपना सेंटर बनाया है।

उसकी प्लानिंग यही थी कि भारत को 1947 से पहले ही मुस्लिम राष्ट्र बना दिया जाए। ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब फुलवारी शरीफ में पीएफआई पर छापेमारी की गई थी तो पुलिस ने उसे सांस्कृतिक संगठन बताने की कोशिश की थी।

उन्होंने कहा कि सिम्मी संगठन लालू यादव के राज में पीएफआई के तौर पर काम करने लगी। नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों इन्हे सांस्कृतिक संगठन बताकर संरक्षण देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार आतंकवादियों के लिए स्लीपर सेल बनता जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPFIअमित शाहबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप