लाइव न्यूज़ :

बिहार में एक और मर्डर, जेल से बाहर आए शख्स की समस्तीपुर में हत्या; गोली मारकर आरोपी फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2025 11:39 IST

Bihar News: पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान सुमित कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। घटना के समय वह ज़मानत पर बाहर था।

Open in App

Bihar News:  बिहार में समस्तीपुर जिले के पेठिया बाजार इलाके में जमानत पर बाहर आये हत्या मामले के एक आरोपी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुमित कुमार उर्फ गुड्डू (22) के रूप में हुई है। पेठिया बाजार इलाके में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।  पुलिस का कहना है कि कुमार को पास के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय कुमार पांडेय ने पत्रकारों से कहा, ‘‘घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई जब अज्ञात हमलावरों ने कुमार को गोली मार दी। उसे पास के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या के एक मामले में संदिग्ध कुमार हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।’’

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पांडेय ने बताया कि हत्या के पीछे का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे निजी रंजिश हो सकती है।

 

मुजफ्फरपुर में कबाड़ व्यापारी की गोली मारकर हत्या

इससे पहले 23 जुलाई को बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक कबाड़ विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद गुलाब नाम के कबाड़ विक्रेता की बुधवार देर शाम मुजफ्फरपुर जिले के मझौलिया इलाके में उसकी दुकान के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। टाउन-2 की अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) विनीता सिन्हा ने मीडिया को बताया कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे जमीन विवाद का संदेह है।

चंदन मिश्रा हत्याकांड

चंदन मिश्रा एक कुख्यात अपराधी था और उसके खिलाफ हत्या के दर्जनों मामले दर्ज थे। वह आवश्यक चिकित्सा देखभाल के आधार पर पैरोल पर बाहर था और इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती था, तभी अज्ञात हमलावरों ने अस्पताल में घुसकर उसे गोली मार दी। पुलिस का मानना है कि प्रतिद्वंद्वी गिरोह ने गोलीबारी की है। 17 जुलाई को पारस अस्पताल में हुई चंदन मिश्रा की हत्या में पाँच अपराधी शामिल थे। उनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो पिस्तौल, दो मैगज़ीन और चार कारतूस बरामद किए गए हैं।

टॅग्स :Bihar Policeहत्याक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो