लाइव न्यूज़ :

बिहार: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा पटना, दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने 3 लोगों को मारी गोली, मां-बेटी की हुई मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2025 15:30 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एनएमसीएच की रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी, उनके पति धनंजय मेहता और उनकी बेटी सिंघाली कुमारी को उनके घर के दरवाजे पर ही गोली मार दी।

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना शहर एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। अपराधियों का तांडव जारी है, अपराधियों द्वारा आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, बावजूद इसके पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। इस बार मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के न्यू आरफाबाद कॉलोनी में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जटाही मंदिर के पास तीन लोगों को गोली मार दी गई। हमले में मां बेटी की मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एनएमसीएच की रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी, उनके पति धनंजय मेहता और उनकी बेटी सिंघाली कुमारी को उनके घर के दरवाजे पर ही गोली मार दी, जिससे रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी और उनकी बेटी सिंघाली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, वही गोलीबारी की घटना में उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी मौके से फरार होने में सफल हो गए। 

आनन-फ़ानन में गंभीर रूप से घायल धनंजय मेहता को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। 

पुलिस ने घटनास्थल से 7 खोखा के अलावे एक चाकू भी बरामद किया है। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है, आशंका जताई जा रही है कि आपसी रंजिश में ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि महालक्ष्मी और धनंजय मेहता का अपने पड़ोसियों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। 

घटना के संबंध में पूछे जाने पर घायल धनंजय मेहता ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर के दरवाजे पर खड़े थे इसी दौरान अपराधियों द्वारा गोलीबारी शुरू कर दी गई। धनंजय मेहता ने हत्या के कारणों को बताने में असर्मथता जताई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अतुलेश झा ने बताया कि घटना के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मोहल्ले में चल रहे आपसी विवाद की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता चल सके। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संभावित आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :बिहारक्राइमपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला