लाइव न्यूज़ :

सारणः रिटायर शिक्षक के बेटे का आतंकियों से जुड़े तार, कश्मीर से जुड़े आतंकी कनेक्शन का खुलासा, स्पेशल टीम ने घर से दबोचा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2021 16:33 IST

बिहार और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मढ़ौरा थाना अंतर्गत देव बहुआरा निवासी रिटायर शिक्षक महफूज अंसारी के 25 वर्षीय पुत्र जावेद को अरेस्ट कर लिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देजावेद की दोस्ती अलीगढ़ के एक कॉलेज में आतंकी कनेक्शन वाले कश्मीर के मुश्ताक नामक युवक से हुई थी। जाावेद ने ही मुश्ताक को करीब 7 पिस्टल मुहैया कराई थी, जिन्हें पाक आतंकियों तक पहुंचाया गया।बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने बताया कि बिहार पुलिस जम्मू-कश्मीर पुलिस के संपर्क में है।

पटनाः बिहार के सारण जिले का जम्मू के आतंक से कनेक्शन जुड़ गया है। जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत देव बहुआरा निवासी रिटायर शिक्षक महफूज अंसारी के 25 वर्षीय पुत्र जावेद को सोमवार की रात को बिहार और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल टीम ने उसके घर से दबोच लिया।

रात में ही पुलिस उसे पटना ले आई और पूछताछ कर रही है, आरोप हैं कि जावेद की दोस्ती अलीगढ़ के एक कॉलेज में आतंकी कनेक्शन वाले कश्मीर के मुश्ताक नामक युवक से हुई थी। बताया जा रहा है कि जाावेद ने ही मुश्ताक को करीब 7 पिस्टल मुहैया कराई थी, जिन्हें पाक आतंकियों तक पहुंचाया गया।

बिहार पुलिस जम्मू-कश्मीर पुलिस के संपर्क में

उधर, बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने बताया कि बिहार पुलिस जम्मू-कश्मीर पुलिस के संपर्क में है, हमें जो सूचनाएं मिली हैं, उस पर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। बता दें कि रविवार को जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने खुलासा किया था कि कश्मीर में सक्रिय आतंकी बिहार से हथियार खरीद रहे हैं।

इसके लिए पंजाब में पढ़ने वाले कुछ कश्मीरी छात्रों का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि अवैध हथियारों को घाटी तक लाया जा सके। सिंह ने यह खुलासा पाकिस्तान के इशारे पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले हिदायतुल्लाह मलिक और जहूर अहमद की गिरफ्तारी के बाद किया था, पहले भी जुड़े चुके हैं तार बिहार से पहले भी आतंकी संगठनों के तार जुड़े हैं।

प्रतिबंधित संगठन सिमी के कई सदस्य यहां पकड़े गए

इंडियन मुजाहीद्दीन (आईएम), प्रतिबंधित संगठन सिमी के कई सदस्य यहां पकड़े गए हैं, बोधगया और पटना के गांधी मैदान ब्लास्ट के मास्टरमाइंड तहसीन उर्फ मोनू और हैदर अली बिहार से जुड़े हैं, हैदर का औरंगाबाद में ननिहाल है तो मोनू समस्तीपुर का रहनेवाला है. नेपाल सीमा पर मोतिहारी पुलिस ने आईएम के टॉप आतंकी यासिन भटकल और हिदायतुल्ला उर्फ हड्डी को गिरफ्तार किया था।

2019 में एटीएस ने बांग्लादेश के आतंकी संगठन से जुड़े दो आतंकियों खैरुल मंडल और अबू सुल्तान को पटना से गिरफ्तार किया था। एक माह से घर पर ही था जावेद स्थानीय मुखिया और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि जावेद पहले कहीं बाहर रहकर पढ़ाई करता था, करीब एक माह से वह घर पर ही रह रहा था।

वह घर से बहुत कम ही बाहर निकलता था और घर वाले उसके बीमार होने की बात बताते थे। जावेद कुल पांच भाई और एक बहन हैं. ग्रामीणों के अनुसार गांव में जो पुलिस टीम आई थी, उसमें 40 से 50 जवान शामिल थे, हालांकि, सारण के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई खास जानकारी नहीं है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबिहारपटनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी