लाइव न्यूज़ :

बिहारः पीपा पुल की रेलिंग तोड़ गंगा नदी में गिरी वैन, अबतक 10 शव बरामद, 20 से अधिक लोग थे सवार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 23, 2021 14:56 IST

बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में दर्दनाकक हादसा हो गया. हादसे के बाद गोताखोरों की मदद से अबतक 10 शवों को फिलहाल निकला गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे10 से 12 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.पिक वैन पर सवार एक ही परिवार के सभी लोग अकिलपुर से दानापुर चित्रकूटनगर आ रहे थे.तिलक खत्म होने के बाद सभी अपने दानापुर स्थित घर आ रहे थे.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में आज अहले सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. पीपा पुल से एक वैन गंगा में जा गिरी.

नदी से अब तक 10 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अभी भी कई लोग लापता बताये जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है. घटना उसवक्त घटी, जब यह गाड़ी एक तिलक समारोह से लौट रही थी. गाड़ी पिपापुल पर पहुंची तभी अनियंत्रित हो गई और पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी. इस हादसे के बाद गोताखोरों की मदद से अबतक 10 शवों को फिलहाल निकला गया है.

वहीं 10 से 12 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. घटना के बाद से अफरातफरी का माहौल है. पिक वैन पर सवार एक ही परिवार के सभी लोग अकिलपुर से दानापुर चित्रकूटनगर आ रहे थे. बताया जाता है कि अकिलपुर निवासी राकेश कुमार के यहां तिलक समारोह था, तिलक खत्म होने के बाद सभी अपने दानापुर स्थित घर आ रहे थे.

इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया. इधर वैन के नदी में गिरने की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस व गोताखोरों को बुला लिया गया. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को राहत कार्य मे लगाया गया है. पटना के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है. कहा जा रहा है कि गाड़ी पर 20 से अधिक लोग सवार थे.

गाड़ी की छत पर जो लोग सवार थे, उन्होंने किसी तरह अपनी जान तो बचाई. लेकिन जीप के अंदर बैठे लोग गंगा में डूब गए. स्थानीय गोताखोर, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने जेसीबी की मदद से गाड़ी को गंगा से बाहर निकाला गया है. जबकि अन्य शवों की तलाश जारी है.

मृतकों में 75 वर्षीय रमाकांत सिंह, 50 वर्षीय अरविंद सिंह, 60 वर्षीय गीता देवी, 65 वर्षीय सरोजा देवी, 8 वर्षीय आशीष, 75 वर्षीय अनुराधा देवी, 12 साल का एक बच्चा और 14 साल की बच्ची भी शामिल हैं. गंगा में डूबे अन्य लोगों की तलाश जारी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार