लाइव न्यूज़ :

बिहार राजनीति में हलचल, जदयू के पूर्व विधान पार्षद पर यौन शोषण का आरोप, पीड़िता ने लिखी सीएम को चिट्ठी, कहा- 12 साल से जुर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2020 17:54 IST

सोनेलाल मेहता की विधान पार्षद सदस्यता मई महीने में ही खत्म हुई थी. ऐसे में पूर्व विधानपार्षद पर आरोप लगने के बाद सियासी गलियारे में बवाल मच गया है. इसके बाद अब सोनेलाल मेहता इस मामले में सफाई देने के लिए खुद सामने आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व विधान पार्षद सोनेलाल मेहता के ऊपर आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि जदयू नेता ने 2008 में उसके साथ तारापीठ मंदिर में शादी की थी. पीड़िता ने इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है और साथ ही साथ मीडिया के सामने आकर सोनेलाल मेहता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोनेलाल मेहता ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके खिलाफ राजनीतिक मकसद से बड़ी साजिश रची गई है.

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ दल जदयू के पूर्व विधान पार्षद और खगड़िया के जिलाध्यक्ष सोनेलाल मेहता पर यौन शोषण का आरोप लगा है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि सोनेलाल मेहता ने 2008 से अबतक 12 साल तक उसके साथ यौन शोषण किया.

आरोप लगाने वाली महिला ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखते हुए न्याय की गुहार लगाई है. सोनेलाल मेहता की विधान पार्षद सदस्यता मई महीने में ही खत्म हुई थी. ऐसे में पूर्व विधानपार्षद पर आरोप लगने के बाद सियासी गलियारे में बवाल मच गया है. इसके बाद अब सोनेलाल मेहता इस मामले में सफाई देने के लिए खुद सामने आए हैं.

पूर्व विधान पार्षद सोनेलाल मेहता के ऊपर आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि जदयू नेता ने 2008 में उसके साथ तारापीठ मंदिर में शादी की थी और इस बात का भरोसा दिया था कि वह पूरे सम्मान के साथ उसे घर ले जाएंगे. लेकिन 12 साल गुजर जाने के बावजूद सोनेलाल मेहता ने पीड़िता को पत्नी वाला सम्मान का दर्जा नहीं दिया.

पीड़िता ने इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा

अब पीड़िता ने इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है और साथ ही साथ मीडिया के सामने आकर सोनेलाल मेहता पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि सोनेलाल मेहता जब विधान पार्षद बने तो उन्होंने दो बार मुझे अपने साथ रखा एक बार अपने सरकारी आवास के स्टाफ क्वार्टर में भी कुछ दिनों के लिए ले जा कर रखा.

लेकिन बाद में उन्होंने दूरी बना ली. धीरे-धीरे सोनेलाल मेहता ने फोन उठाना भी बंद कर दिया और अब वह उसके साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहते हैं. इसके बाद सोनेलाल मेहता ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके खिलाफ राजनीतिक मकसद से बड़ी साजिश रची गई है. जिस महिला को वह जानते तक नहीं उसके द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं. 

उन्होंने कहा है कि पार्टी से जुडे़ नेता अशोक सिंह लगातार उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने जदयू नेतृत्व को भी दे दी है. सोनेलाल मेहता ने कहा कि अशोक सिंह ने उस महिला को खड़ा करके मुझे फंसाने के लिए झूठा आरोप लगा दिया.

उन्होंने कहा कि ये अशोक सिंह की चाल है. उसे पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया है, लेकिन वो मुझे बदनाम कर रहा है. वो मेरी छवी इसलिए खराब कर रहा है ताकि मुझे दोबारा विधान परिषद में मौका न मिले. उन्होंने कहा कि शुरू से ही अशोक सिंह उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड