लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में आर्थिक तंगी, दिव्यांग विधवा शिक्षिका ने पुनपुन में छलांग लगाकर की खुदकुशी, लिखा-हमरा माफ करिहा बेटी जा रही हूं

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2020 18:50 IST

शिक्षिका की अबतक लाश बरामद नहीं हो पाई है. शव की तलाश जारी है. परिजनों की सूचना पर फतुहा और नदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से शव की खोजबीन में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से दिव्यांग महिला की वैशाखी भी बरामद कर लिया है. 

Open in App
ठळक मुद्देफतुहां थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी स्व. श्रवण कुमार की 35 वर्षीया पत्नी दिव्यांग कांति देवी एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थी. करीब 2 वर्ष पूर्व पति की बीमारी से हुई मौत के बाद वह अपनी 14 वर्ष की बेटी कृति एवं 8 वर्ष के पुत्र साहिल की परवरिश के लिए ट्यूशन और एक निजी विद्यालय में पढ़ाती थी.कोरोना संक्रमण को लेकर पिछले तीन माह से विद्यालय और ट्यूशन छूट जाने के कारण भीषण आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो गई थी.

पटनाः बिहार में पटना जिले के फतुहा थाना इलाके में लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी से परेशान एक दिव्यांग विधवा शिक्षिका ने पुनपुन नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली.

शिक्षिका की अबतक लाश बरामद नहीं हो पाई है. शव की तलाश जारी है. परिजनों की सूचना पर फतुहा और नदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से शव की खोजबीन में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से दिव्यांग महिला की वैशाखी भी बरामद कर लिया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतुहां थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी स्व. श्रवण कुमार की 35 वर्षीया पत्नी दिव्यांग कांति देवी एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थी. करीब 2 वर्ष पूर्व पति की बीमारी से हुई मौत के बाद वह अपनी 14 वर्ष की बेटी कृति एवं 8 वर्ष के पुत्र साहिल की परवरिश के लिए ट्यूशन और एक निजी विद्यालय में पढ़ाती थी.

कोरोना संक्रमण को लेकर पिछले तीन माह से विद्यालय और ट्यूशन छूट जाने के कारण भीषण आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिससे कांति देवी अवसाद में रह रही थी. उसकी बेटी कृति के अनुसार देर रात उसने घर के एक नोटबुक पर संदेश छोड़ा था, जिसमें लिखा था कि हमरा माफ करिहा बेटी हम जा रही हूं. इसके बाद वह वैशाखी लेकर घर से निकल गई. जब बेटी की नींद खुली तो मां को न पाकर परेशान हो गई. बेटी ने बताया कि पैसे को लेकर मां हमेशा परेशान रहती थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारनीतीश कुमारपटनाआत्महत्या प्रयासटीचर एलिजिबिलिटी टेस्टबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो