लाइव न्यूज़ :

बिहारः नूपुर शर्मा के बयान पर घमासान जारी, आरा में जमकर मारपीट, डीएम और एसपी सहित वरीय अफसर पुलिस बल के साथ मौके पर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2022 17:29 IST

बिहार के भोजपुर का मामला है. सूचना मिलते ही सदर एसडीओ, एएसपी, मुख्यालय डीएसपी विनोद कुमार और नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये.

Open in App
ठळक मुद्देबज्र वाहन और पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल को मंगा लिया गया.आसपास की दुकानों को बंद करा दिया है.हथियार दिखा कर जान से मारने की धमकी भी दिए.

पटनाः नूपुर शर्मा के बयान को लेकर जारी विवाद का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है. भोजपुर जिले के जिला मुख्यालय आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रामगढ़िया मोहल्ले में एक युवक के द्वारा नुपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किये जाने पर बवाल मच गया.

दूसरे समुदाय के लोगों ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए युवक को बीच रास्ते पीटने लगे. इस दौरान दोनों तरफ से लोगों की भीड़ जमा हो गई और हालत काबू से बाहर हो गया. सोशल मीडिया पर किये गये पोस्ट को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक दुकान में तोड़फोड़ किये जाने की भी खबर है. 

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी सहित वरीय अफसर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और स्थिति पर काबू पाया गया है. बताया जा रहा है कि दीपक नाम के युवक के द्वारा नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दिया गया था. जिसके विवाद में दूसरे समुदाय के युवकों के द्वारा दीपक नाम के युवक को चाय के दुकान पर रोक कर मारपीट करने लगे.

इस दौरान चाय दुकानदार सोनू के द्वारा बीच बचाव को कोशिश की तो उससे भी मारपीट किया गया और चाय दुकान में तोड़फोड़ की गई. जिसके बाद यहां बड़ी संख्या में लोगों का जुटान और शुरू हो गया और दोनों समुदाय के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ, एएसपी, मुख्यालय डीएसपी विनोद कुमार और नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये. एहतियात के तौर पर बज्र वाहन और पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल को मंगा लिया गया. आसपास की दुकानों को बंद करा दिया है.

इस संबंध में पीड़ित चाय दुकानदार सोनू ने बताया कि दो पक्षों के बीच नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट लगाने को ले कर विवाद किया जा रहा था. जिसका वो बीच बचाव करने का प्रयास किया. जिसके बाद कुछ देर में ही विशेष समुदाय के 30 से 40 लड़के उसके दुकान पर हथियार ले कर पहुंच गए और उसके साथ मारपीट किये और हथियार दिखा कर जान से मारने की धमकी भी दिए.

घटना के बाद मोहल्ले में जितने भी दुकान खुली हुई थी सभी दुकानों को शांति बहाल करने में वजह से अधिकारियों ने बंद कराया. फिलहाल दोनों समुदायों के बीच तनाव का माहौल है. जिसको लेकर भारी संख्या में पुलिस बल को मोहल्ले में तैनात कर रखा गया है. इधर, पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की है.

वहीं किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. इस संबम्ध में एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि चाय दुकानदार से मारपीट की बात सामने आई है. मामूली चोट आई है. उन्होंने कहा कि प्राथमिक दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की जायेगी.

एसपी के अनुसार चाय की एक दुकान पर किसी बात को लेकर दो युवक आपस में उलझे थे. दोनों से पूछताछ के बाद ही मामला क्लीयर हो सकेगा. स्थिति बिल्कुल समान्य है. पुलिस मौके पर मौजूद है. हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारनूपुर शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए