लाइव न्यूज़ :

बिहार: गजवा-ए-हिंद के सक्रिय सदस्य मरगूब अहमद से एनआईए की टीम करेगी पूछताछ, उगल सकता है कई राज

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2022 16:41 IST

एनआईए की टीम देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पटना के बेउर जेल में बंद ताहिर से अगले पांच दिनों तक लगातार पूछताछ करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देएनआईए गजवा-ए-हिंद का सदस्य मरगूब अहमद उर्फ ताहिर से करेगी पूछताछ स्पेशल कोर्ट ने एनआईए की अपील पर ताहिर को पूछताछ के लिए दी रिमांड की इजाजत एनआईए का दावा है कि ताहिर पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-हिंद से भी जुड़ा हुआ है

पटना: गजवा- ए- हिंद का सदस्य मरगूब अहमद उर्फ ताहिर से एनआईए की टीम फिर से पूछताछ करने जा रही है। कोर्ट ने एनआईए की अपील पर मरगूब अहमद उर्फ ताहिर को पूछताछ के लिए रिमांड पर भेजे जाने की मंजूरी दे दी है। देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पटना के बेउर जेल में बंद ताहिर से अगले पांच दिनों तक एनआईए की टीम पूछताछ करेगी।

एनआईए ने पूछताछ के लिए एक आवेदन दिया था, जिसके बाद विशेष न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा ने अनुमति दे दी है। एनआईए को उम्मीद है कि अगले पांच दिनों में ताहिर पूछताछ के दौरान कई राज उगल सकता है। मामले से जुड़ी जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ताहिर पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठन तहरीक- ए- हिंद से जुड़ा है।

एनआईए ने कोर्ट को बताया कि वो पाकिस्तान के किसी फैजान नाम के शख्स से भी संपर्क है। जब ताहिर का फोन खंगाला गया था तो उसमें वह एक ग्रुप में ऐड था, जिसका टाइटल गजवा- ए- हिंद था। उस ग्रुप का एडमिन कोई और नहीं बल्कि खुद ताहिर ही था। साल 2016 में ही ताहिर पाकिस्तान के लोगों के संपर्क में आया था। बिहार एटीएस ने 14 जुलाई को मोहम्मद दानिश साहिल को भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

इसका संबंध कहीं ना कहीं पाकिस्तान के गजवा-ए-हिंद से जुड़ा बताया गया, जिसकी जांच अब एनआईए कर रही है। जांच एजेंसी एनआईए के अनुसार गजवा- ए- हिंद व्हाट्सएप ग्रुप से देश विरोधी भड़काऊ, आपत्तिजनक और गैरकानूनी सामग्री मिली है। इस व्हाट्सएप ग्रुप में बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत कई देशों के लोगों के नंबर जुड़े हैं। इस व्हाट्सएप ग्रुप में केवल भारत और पाकिस्तान के लोग ही नहीं बल्कि बांग्लादेश के भी लोग जुड़े हैं। 

टॅग्स :एनआईएबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली