लाइव न्यूज़ :

Bihar News: स्मैक-ब्राउन शुगर की तस्करी नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार से, गांव-गांव सक्रिय नशे के सौदागर! शराबबंदी के बाद से बढ़ी बिक्री

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2023 18:08 IST

Bihar News: स्मैक-ब्राउन शुगर की तस्करी नागालैंड, पश्चिम बंगाल के अलावा नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार से की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देगली-मोहल्ले में अब घातक नशीली पुड़िया की खरीद-बिक्री हो रही है।शराबबंदी के बाद नशे का प्रचलन और बढ़ा है। नशे के आदि अच्छे घरों के लड़के और स्कूल-कालेज के छात्र भी होने लगे हैं।

Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्मैक-ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले ड्रग पैडलरों की सक्रियता बढ़ गई है। गली-मोहल्ले में अब घातक नशीली पुड़िया की खरीद-बिक्री हो रही है।

शराबबंदी के बाद से चोरी-छिपे बेची जाने वाली शराब की कीमत इतनी अधिक हो गई है कि नशेड़ियों की जमात हजार रुपये की शराब खरीदने के बजाय दो-तीन सौ रुपये में बिकने वाली स्मैक-ब्राउन शुगर की पुड़िया खरीद उसके नशे की आदि हो रहे थे। बताया जा रहा है कि शराबबंदी के बाद नशे का प्रचलन और बढ़ा है।

यही कारण है कि नशे के आदि अच्छे घरों के लड़के और स्कूल-कालेज के छात्र भी होने लगे हैं। उन्हें योजनाबद्ध तरीके से ड्रग पैडलर पहले एक-दो बार फ्री की सेवन कराता है, जिसके बाद तो वह अपना सबकुछ बेचने को, फिर चोरी, छिनतई को उतारू हो जाते हैं।

इस कड़ी में पहले घर का सामान बेचते फिर बाहर चोरी-छिनतई करने लगते हैं। स्मैक-ब्राउन शुगर की तस्करी और खरीद-बिक्री रोकने में पुलिस भी विफल साबित हो रही है। स्मैक-ब्राउन शुगर की तस्करी करने वालों को पुलिस दबोच नहीं पा रही है। जानकारों की मानें तो स्मैक-ब्राउन शुगर की तस्करी नागालैंड, पश्चिम बंगाल के अलावा नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार से की जा रही है।

तस्करी कर लाया जाने वाला स्मैक और ब्राउन शुगर बड़े तस्कर स्थानीय जरायम पेशेवरों के जरिये रेशम नगरी में फैलाने में लगे हैं। स्मैक-ब्राउन शुगर के आदि हुए किसी शातिर के इशारे पर कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानागालैंडनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली