लाइव न्यूज़ :

Bihar News: 50000 के इनामी प्रह्लाद मांझी उर्फ पगला मांझी को एनकाउंटर के बाद दबोचा?, पैर में गोली लगी, मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती

By एस पी सिन्हा | Updated: January 10, 2025 15:23 IST

Bihar News: 8 सितंबर को पगला मांझी ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आरओबी के नीचे अपने कुछ और साथियों के साथ मिल कर डायल 112 के पुलिस कर्मी से उसका रिवाल्वर लूट लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में 4 अपराधी को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मुहल्ले में छिपा हुआ है।पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई।

पटनाः बिहार में भी पुलिस अब अपराधियों को सबक सिखाने के लिए एनकाउंटर पॉलिसी अपनाने लगी है। इसी कडी में शुक्रवार को गया में पुलिस ने 50 हजार के इनामी एक अपराधी प्रह्लाद मांझी उर्फ पगला मांझी को एनकाउंटर में जख्मी कर धर दबोचा है। यह एनकाउंटर मुफस्सिल थाने की पुलिस की तरफ से किया गया, जिसमें पगला मांझी के पैर में गोली लगी है। पुलिस की गोली से घायल पगला मांझी को इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि 8 सितंबर को पगला मांझी ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आरओबी के नीचे अपने कुछ और साथियों के साथ मिल कर डायल 112 के पुलिस कर्मी से उसका रिवाल्वर लूट लिया था। हालांकि, पुलिस ने रिवाल्वर बरामद कर लिया था। इस मामले में 4 अपराधी को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इस घटना के बाद से पगला मांझी फरार था। पगला मांझी के खिलाफ कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। लूट, पुलिस बल के साथ मारपीट, दरोगा से मारपीट समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पगला मांझी कुछ दिनों से डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मुहल्ले में छिपा हुआ है।

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बैरागी स्थित पगला मांझी के ठिकाने पर बीते देर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश किया, तभी पुलिस बल को देख कर पगला मांझी भागने लगा। साथ ही पुलिस पर उसने फायरिंग भी करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई।

इस कार्रवाई में गोली पगला मांझी के पैर में लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। उसे मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि यह एक दुर्दांत अपराधी है इस पूर्व से दस मामले दर्ज वही गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग किया। पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी कार्रवाई की. इससे उसके पैर में गोली लगी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीGayaनक्सलबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया