लाइव न्यूज़ :

Bihar News: 6 दिन से गायब और प्रेमी-प्रेमिका का शव 6 टुकड़ों में रेलवे ट्रैक से बरामद, अलग-अलग पड़े थे सिर, गर्दन और पैर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2025 17:10 IST

Bihar News: दादी ने दावा किया था कि बाइक पर आए सुबोध कुमार और सुधांशु ने धमकी दी और लड़की को जबरन साथ ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देशव को देखने के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।पुनपुन में रेलवे ट्रैक पर किशोर-किशोरी का शव बरामद किया गया।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पिछले 6 दिनों से लापता प्रेमी प्रेमिका का शव 6 टुकड़ों में रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। प्रेमी प्रेमिका का सिर, गर्दन और पैर अलग अलग पड़े थे। सिर और धर रेलवे ट्रैक पर तो बाकी शरीर इधर उधर पड़े मिले। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, बीते 6 सितंबर से नाबालिग लड़की लापता थी, जिसमें प्रेमी-प्रेमिका का शव शुक्रवार को मिला। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में अपहरण की साजिश रच युवती को हथियार के बल पर उठाया गया। पूरा मामला पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र का है, जहां पुनपुन में रेलवे ट्रैक पर किशोर-किशोरी का शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शव को देखने के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

 

मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार प्रेमी-प्रेमिका का शव 6 टुकड़ों में मिला है। सिर, गर्दन और पैर अलग-अलग पड़े थे। पुलिस को शुक्रवार को सुबह सुबह रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ऑनर किलिंग की आशंका जता रही है। पुलिस की मानें तो रात में दोनों की हत्या कर सुबह उनके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दी गई और हत्या को आत्महत्या में बदलने की कोशिश की गई है।

पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। मसौढ़ी एसडीपीओ कन्हैया सिंह का कहना है कि लड़की और लड़के की मदद उनका एक दोस्त कर रहा था जो फिलहाल लापता है। लापता युवक के परिवार हत्या की आशंका जता रहे हैं। प्रेमी-प्रेमिका का शव पटना-गया रेल खंड के पोठही हॉल्ट के पास मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर को घर से भागने के बाद लड़का और लड़की पटना के रामकृष्ण नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। इसके बाद परिजनों ने 7 सितंबर को मामला दर्ज कराया और लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। जांच में सामने आया है कि 11 सितंबर की रात परिजनों को दोनों के किराए के घर का पता चला।

इसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया और शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान धनरूआ के छाती निवासी लवली कुमारी 15 वर्ष और श्रीरामपुर निवासी सुबोध कुमार उर्फ लोहा के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, पीड़िता की दादी लीला कुमारी ने आरोप लगाया है कि 6 सितंबर की रात गांव के पास शौच के लिए निकली उनकी पोती लवली कुमारी को तीन लोगों ने पिस्टल के बल पर अपहरण कर लिया था। दादी ने दावा किया था कि बाइक पर आए सुबोध कुमार और सुधांशु ने उन्हें धमकी दी और लड़की को जबरन अपने साथ ले गए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाRailway Policeबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल