लाइव न्यूज़ :

Bihar News: 20 लाख रुपए के जेवर लूटे?, 2 बाइक और 6 बादमाश, दुकान में घुसते ही हथियार तानकर धमकाया और सोने-चांदी जेवरात समेट फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2025 18:16 IST

Bihar News: अलमारी और डिस्प्ले से सोने-चांदी के जेवरात समेट कर फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि दुकानदार और आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

Open in App
ठळक मुद्देलूट की सूचना मिलते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही तुरंत गोरौल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इलाके को सील कर संदिग्धों की तलाश जारी है।

वैशालीः बिहार में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है। इसी कडी में इस बार वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरौल बाजार थाना से महज़ कुछ दूरी पर स्थित सोना-चांदी के दुकान में बाइक सवार अपराधियों ने बंदूक की नोक पर सोना चांदी के दुकान से करीब 20 लाख रुपए का जेवर लूटकर अपराधी फरार हो गए। घटना गोरौल थाना से महज कुछ दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जाता है कि घटना के वक्त दुकान के मालिक अरुण कुमार साह अपने काउंटर पर बैठे थे। तभी दो बाइक पर सवार छह बदमाश पहुंचे और दुकान में घुसते ही हथियार तानकर उन्हें धमकाया। फिर अलमारी और डिस्प्ले से सोने-चांदी के जेवरात समेट कर फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि दुकानदार और आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

लूट की सूचना मिलते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत गोरौल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति भी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने दुकानदार से गहन पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है और इलाके को सील कर संदिग्धों की तलाश जारी है।

जिस स्थान पर यह लूट हुई, वह गोरौल थाना से कुछ ही दूरी पर है। ऐसे में दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात ने स्थानीय पुलिस की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद से दुकानदारों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। यह वारदात एक बार फिर यह साबित करती है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप