लाइव न्यूज़ :

Bihar News: अशोक चक्र की जगह 'अर्धचंद्र तारे' वाला तिरंगा?, जुलूस के दौरान मचा बवाल, 2 लोग हिरासत में, तस्वीरें वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 16, 2024 15:25 IST

Bihar News: एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज पर धार्मिक चिन्ह अंकित करना अपराध की श्रेणी आता है और इस संबंध में मुझे वीडियो प्राप्त हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो वायरल होने पर प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस बाबत एक प्रेस रिलीज जारी कर सूचना दी है।दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Bihar News: बिहार के सारण (छपरा) जिले के कोपा थाना अंतर्गत एक गांव में मोहम्मद साहब के जन्मदिन के जुलूस के दौरान तिरंगे झंडे में अशोक चक्र के स्थान पर चांद तारा लगाए जाने पर हंगामा मच गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पिक अप वाहन समेत कथित झंडे को जब्त कर लिया गया और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस बाबत एक प्रेस रिलीज जारी कर सूचना दी है। दरअसल, मिलाद- उल- नबी के जुलूस में तिरंगा झंडा में चांद लगा फहराने वाले वीडियो वायरल होने पर प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया। इस संबंध में एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज पर धार्मिक चिन्ह अंकित करना अपराध की श्रेणी आता है और इस संबंध में मुझे वीडियो प्राप्त हुई है।

इस पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वीडियो के सत्यापन के बाद ज्ञात हुआ कि ये वीडियो कोपा थाना अंतर्गत कोपा बाजार में मिलाद-उल-नबी के जुलूस के दौरान का है। कुमार आशीष ने बताया कि छपरा में जुलूस का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और पूरे जिले में पुलिस की मुकम्मल व्यवस्था की गई है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के अशोक चक्र की जगह चांद तारा लगाए जाने को राष्ट्र का अपमान बताते हुए इसके जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि ईद मिलाद उन नबी का यह दिन पैगंबर मोहम्मद के जन्म की खुशी के तौर पर मनाया जाता है। पैगंबर मोहम्मद को इस्लाम में अंतिम नबी माना जाता है। ईद मिलाद उन नबी के दिन मुसलमान मस्जिदों में जाकर पैगंबर मोहम्मद के संदेशों को याद करते हैं। इसी क्रम में जुलूस में झंडा को विवादित रूप दे दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो