लाइव न्यूज़ :

बिहार में वर्दी पर दाग! महिला सिपाही ने दारोगा पर लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2021 15:13 IST

मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. विशेष टीम बनाई गई है जिसके सामने बयान दर्ज कराने के बाद पीड़िता का मेडिकल भी कराया जाएगा.

Open in App

पटना: बिहार में एक बार फिर महिला सिपाही के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. महिला सिपाही ने एएसआई जीतेंद्र पासवान पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण किये जाने का आरोप लगाया है. महिला सिपाही ने कहा है कि उसने इसका विरोध किया लेकिन उसे अचेतावस्था में लाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया. 

इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार शारिरीक और मानसिक तौर पर उसे प्रताड़ित करने लगा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने इस बात की शिकायत एसएसपी जयंतकांत से की है. साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष और राज्य महिला आयोग को भी इसकी जानकारी दी है. वहीं, एसएसपी ने टीम का गठन कर इस मामले की जांच के आदेश दिये हैं. 

मुजफ्फरपुर के टाउन थाना के एएसआई पर आरोप

महिला सिपाही ने मुजफ्फरपुर के टाउन थाना के एएसआई जितेंद्र पासवान पर इज्जत लूटने व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है.  उसने बताया है कि कांटी में तैनाती के दौरान दोनों की जान-पहचान हुई. जीतेंद्र पासवान थाने के मुंशी थे. उनकी गलत नजर उन पर रहती थी. कई बार तो उसने घर जाने के दौरान उनका पीछा भी किया. एक दिन वह उसके घर तक पहुंच गया. जब वह आया था तो हाथ में फूल लिए था. प्रपोज करने के लिए करीब आया और उसी को सुंघाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद तो वह पूरी रात मेरे शरीर के साथ... इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बनाए और तस्वीरें भी ले ली. 

महिल के अनुसार आरोपी ने इसके बाद इनको वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाता रहा. जब विरोध किया तो उसने एक बार मांग में सिंदूर भर दी. कहा, मैं कुंवारा हूं और बहुत जल्द ही शादी कर लूंगा. इस बीच मुझे उसके शादीशुदा होने की जानकारी मिली. जब मैंने उससे सच्चाई जानने की कोशिश की तो आगबबूला हो गया और फायरिंग कर दी. 

महिला के मुताबिक जब उससे दूरी बनाने की कोशिश की तो एक बड़े अधिकारी से नजदीकी होने का धौंस देकर शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद मजबूर होकर महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग, राज्य महिला आयोग और एसएसपी को आवेदन देकर न्याय की मांग की. पीड़िता ने आरोपित के चैट जांच अधिकारी और कमेटी के सामने पेश किया है. 

वही, आरोपी जीतेंद्र पासवान का कहना है कि उसके ऊपर लगाए गये आरोप गलत है. महिला सिपाही उसे फंसाना चाहती है. यदि उसके पास कोई सबूत है तो उसे पेश करे. इस मामले में एसएसपी जयंतकांत ने आरोपित को पहले ही लाइन हाजिर कर दिया है. 

विशेष टीम के सामने बयान दर्ज कराने के बाद पीडिता का मेडिकल भी कराया जाएगा. अभी तक उसे निलंबित भी नहीं किया गया है. पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और जांच कमिटी की रिपोर्ट के आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि महिला सिपाही जो आरोप लगा रही है. वह सही है या गलत? फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप