लाइव न्यूज़ :

बिहारः नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, देसी रॉकेट लॉन्चर, 275 आईईडी बम, 25 केन बम समेत अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2022 18:46 IST

सर्च अभियान में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, एसटीएफ और बिहार पुलिस जवान लगे हुए हैं. गया जिले की सीमा पर स्थित चकरबंधा के जंगल और पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन किया.

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों पर हमले के इरादों से नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किए थे.87 से ज्यादा केन बम बरामद हुए हैं.नक्सलियों ने बंकर में छिपाकर रखा था.

पटनाः बिहार में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. राज्य के औरंगाबाद और गया की सीमा पर अति नक्सलग्रस्त मदनपुर प्रखंड के पचरुखिया और छकरबंधा के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस के जारी सर्च अभियान में पुलिस ने एक देसी रॉकेट लॉन्चर, 275 आईईडी बम, 25 केन बम समेत अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है.

सर्च अभियान में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, एसटीएफ और बिहार पुलिस जवान लगे हुए हैं. सुरक्षाबलों ने इनपुट के आधार पर गया जिले की सीमा पर स्थित चकरबंधा के जंगल और पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन किया. जंगल में सुरक्षाबलों पर हमले के इरादों से नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किए थे.

औरंगाबाद एसपी कंतेश कुमार मिश्रा ने आज बताया कि नक्सलियों के खिलाफ इलाके में सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई की गई. इसमें 87 से ज्यादा केन बम बरामद हुए हैं. इन्हें नक्सलियों ने बंकर में छिपाकर रखा था. इनका वजन एक से तीन किलोग्राम तक है. सुरक्षाबलों ने बंकर को भी बर्बाद कर दिया है. बताया जा रहा है कि इन बमों से अलग-अलग जगहों पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश थी.

एसपी ने बताया कि सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन एवं जिला पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभियान के नेतृत्व में छकरबंधा के जंगलों में सतत अभियान चलाया जा रहा है. तमाम विस्फोटकों को उसी जगह पर नष्ट कर दिया गया. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. नक्सलियों की धर-पकड के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी है. 

एसपी ने बताया कि सुरक्षाबलों की छापेमारी में एक देसी रॉकेट लॉन्चर भी बरामद हुआ है. शुरुआती जांच में पता चला है कि नक्सलियों ने इसे खुद से ही लोहे की पाइप की मदद से बनाया था. पूर्व में भी कई रॉकेट लॉन्चर बरामद हुए लेकिन वे विदेशों में बने हुए थे.

मगर देसी रॉकेट लॉन्चर मिलने से सुरक्षाबलों की चिंता बढ़ गई है. नक्सलियों के खिलाफ अभियान अब भी जारी है. गौरतलब है कि एक दिन पहले सोमवार को पचरुखिया जंगल के विदाईनगर इलाके में 86 पीस आइइडी बरामद किये गये थे. साथ ही खाने-पीने की तमाम सामग्री भी बरामद हुई थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनासीआरपीएफनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप