लाइव न्यूज़ :

नवादा में हाथी का उत्पात, दो लोगों को उतार दिया मौत के घाट, कई शराब भट्टियों को नुकसान पहुंचाया

By एस पी सिन्हा | Updated: February 25, 2021 15:21 IST

बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव और हिसुआ के सकरा गांव में पागल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान हिसुआ के सकरा गांव निवासी रिटायर्ड पीएचडी कर्मी आंनद सिंह और बभनौली गांव निवासी विनोद चौहान के रूप में हुई है।वन विभाग ने हाथी को देखते हुए सभी थानों को अलर्ट कर दिया है।झारखण्ड के जंगल से एक हाथी रास्ता भटककर नवादा जिले में प्रवेश कर गया।

पटनाः बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में पागल हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए दो लोगों कुचलकर मार डाला। इस घटना के बाद उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक जंगली हाथी गांव में घुस गया और दो लोगों को कुचल कर मार डाला।

हाथी द्वारा हमला किये जाने पर दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। मृतक की पहचान हिसुआ के सकरा गांव निवासी रिटायर्ड पीएचडी कर्मी आंनद सिंह और बभनौली गांव निवासी विनोद चौहान के रूप में हुई है। इधर घटना के बाद लोग दहशत में हैं।

वन विभाग ने हाथी को देखते हुए सभी थानों को अलर्ट कर दिया है। हाथी ने सिरदला इलाके की कई शराब भट्टियों को भी नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि झारखण्ड के जंगल से एक हाथी रास्ता भटककर नवादा जिले में प्रवेश कर गया, जिसके बाद उसने दो लोगों को कुचलकर मार डाला।

इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। सिरदला वन विभाग ने हाथी को देखते हुए सभी थानों को भी अलर्ट किया था। फिलहाल स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी जंगली हाथी को पकड़ने में लगे हुए हैं. इधर, मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं हाथी को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस के साथ ही इस मामले में जिला प्रशासन ने चिट्ठी जारी करते हुए लोगों को उन इलाकों में सतर्क रहने की अपील की है, वहीं वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। वन विभाग की टीम कैंप कर अपने काम में जुटी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहाथी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा