लाइव न्यूज़ :

नवादा में जहरीली शराब पीने से अबतक 14 की मौत, 12 से अधिक अस्पताल में भर्ती, प्रशासन कर रहा है इंकार 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 2, 2021 15:11 IST

पटना, नालंदा और नवादा के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन जहरीली शराब से मौत या लोगों के बीमार होने की पुष्टि नहीं कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ितों के स्वजन मौतों का कारण जहरीली शराब ही बता रहे हैं।सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। लगातार हो रही मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं।

पटनाः बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

नवादा में लगातार जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी है और आज चौथे दिन भी 2 लोग की मृत्यु हो गई है। इसके साथ ही अब मृतकों की संख्या अब 14 तक पहुंच गई है। साथ ही अन्य 12 से अधिक लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा जहरीली शराब पीने से गंभीर रूप से बीमार दो लोगों की मौत आज सुबह हो गई।

इनमें से एक का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं लगातार हो रही मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी मौत शराब पीने से हुई है, लेकिन पुलिस इसे छुपाने के लिए डायरिया से मौत बता रही है, जबकि जिनकी भी मौत हुई है उन्होंने देशी शराब पी थी और वह जहरीली थी। जहरीली शराब से अबतक दो की आंखों की रोशनी जा चुकी है।

इससे पहले गुरुवार को तीन और लोगों ने गुरुवार को दम तोड़ा था। वहीं अब भी 12 से अधिक पीड़ितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं इस मामले में किरकिरी से बचने के लिए स्थानीय प्रशासन जहरीली शराब के पीने से हुई मौतें नहीं मान रहा है। उधर कई मृतकों के परिजन पुलिस और प्रशासन के डर से घर छोड़कर भाग गए हैं। यही नहीं, अधिकारियों के पहुंचने से पूर्व परिजनों ने सभी मृतकों के शवों का दाह संस्कार कर दिया. घटना में मारे गए दिनेश सिंह की पत्नी प्रियंका देवी ने बताया कि उनके पति बीमार नहीं थे,  बाहर से पॉलिथीन वाली शराब पीकर आए थे और घर में उनकी मौत हो गई।

वहीं, गोपाल कुमार के भाई चुनचुन कुमार ने बताया कि उसका भाई बाहर से शराब पीकर आया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीण लगातार नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसी कैसी शराबबंदी है, जिसमें लोगों को आसानी से शराब मिल रही है और लोग इसे पी कर मौत के मुंह में जा रहे हैं।

सरकार इसकी जांच करे और डायरिया से मौत कहकर अपनी नाकमयाबी छुपानी बंद करे। इसबीच, बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टैग करते हुए ट्वीट कर सवाल किया है कि क्या अभी भी आपको लगता है बिहार में शराबबंदी है?

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि 'माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, क्या आप जानते है जहरीली शराब से कल बिहार में 14 व्यक्तियों की मौत हो गई? क्या आप 14 लोगों की हत्या के दोषियों को बचाने के अलावा उनके लिए शोक संवेदना भी व्यक्त नहीं करेंगे? क्या अभी भी आपको लगता है बिहार में शराबबंदी है? जवाब अपेक्षित है।'

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव बिहार में शराबबंदी के बाद भी शराब मिलने के मामले को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोलते रहते हैं। एक बार फिर बिहार में शराबबंदी के बाद भी जहरीली शराब से हुए मौतों को लेकर उन्होंने नीतीश सरकार से जवाब मांगा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली