लाइव न्यूज़ :

बारात में नाचने को लेकर दो गुटों में हुई मारपीट के बीच एक की मौत, कई घरों में लगाई आग

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2018 20:18 IST

डीएसपी सरैया डॉ शंकर झा कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Open in App

पटना,28 जून: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाने के अभि छपरा गांव में बरात में डांस को लेकर बुधवार 27 जून रात गोली मार कर एक महादलित युवक की हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बरातियों को लेकर आई नौ गाड़ियों में आग लगा दी। यही नहीं बरातियों से लूटपाट कर उन्हें दौड़ा- दौड़ा कर पीटा भी गया। इसमें दूल्हे की भी पिटाई कर दी गई। देर रात दूल्हा समेत बरात पक्ष के तीन लोग लापता थे।

वहीं, दुल्हन के घर में भी लूटपाट की गई। उसके घर का एक भी सामान नहीं छोडा गया। सूचना मिलते ही डीएसपी सरैया डॉ शंकर झा कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। ग्रामीण पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे थे। 

खबरों के मुताबिक अभिछपरा गांव के भगेरन राय की बेटी पारू थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी जगन्नाथ सिंह के पुत्र विपिन से तय हुई थी। बुधवार को बाजिदपुर से बरात आई थी. रात साढे दस बजे के आसपास दरवाजा लगाने के दौरान नाचने को लेकर बरातियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष के बीच गाली-गलौज के दौरान ही मारपीट होने लगी। इस पर एक ने अवैध हथियार से वासुदेव मांझी के पुत्र नवीन मांझी को गोली मार दी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

लड़की पक्ष से पचास मीटर पर ही नवीन का घर था। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही उसके टोले की महिलाएं व पुरुषों ने लाठी, डंडे व लोहे की रॉड लेकर दुल्हन समेत उसके आसपास के चार घरों पर हमला बोल दिया। बरातियों की जमकर पिटाई की गई। बराती जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बरात की गाड़ियों में लूटपाट के बाद एक-एक कर नौ गाड़ियों में आग लगा दी गई। स्थिती तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी