लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, सुबह अखबार देने पहुंचा हॉकर तो हुआ खुलासा

By IANS | Updated: February 15, 2018 17:56 IST

पुलिस ने कहा कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बुजुर्ग दंपित के सारे बच्चे कहीं और रहते हैं।

Open in App

मुंगेर, 15 फरवरी। बिहार के मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार 14( फरवरी) रात अपराधियों ने घर में घुसकर एक वृद्घ दंपति की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि हत्या का कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर क्षेत्र निवासी अवकाश प्राप्त अंचलाधिकारी (सीओ) राजनीतिक सिंह कुंवर अपनी पत्नी कांति सिंह के साथ बुधवार रात अपने घर में थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने घर में प्रवेश कर तेज धारदार हथियार से दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी। 

घटना की जानकरी सुबह तब लोगों को मिली, जब अखबार देने वाला उनके घर पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है दंपति का एक पुत्र और दो पुत्री हैं लेकिन वे सभी बाहर रहते हैं। कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इसे लूट की घटना मानने से इंकार करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्घ दंपति का अपने पुत्र से विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है। राजनीतिक सिंह मूल रूप से जलालपुर प्रखंड के फरदा गांव के रहने वाले थे। 

टॅग्स :बिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप